Jabalpur News: नाॅमिनी को नहीं मिली पीएम सुरक्षा बीमा क्लेम की राशि, महीनों से लगा रहे चक्कर

नाॅमिनी को नहीं मिली पीएम सुरक्षा बीमा क्लेम की राशि, महीनों से लगा रहे चक्कर
पीड़ित परिजनों का आरोप: जिम्मेदार अधिकारी हमें भटका रहे

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार के लिए शुरू की गई पीएम सुरक्षा बीमा योजना का लाभ अपाहिज होने या फिर व्यक्ति की मौत होने के बाद भी नाॅमिनी को नहीं मिल रहा है। इस तरह की शिकायत बीमित के परिजनों के द्वारा की जा रही है। ऐसी ही शिकायत मध्यप्रदेश के सतना निवासी कृष्ण बिहारी पाण्डेय ने की है। उनकी पत्नी श्रीमती लक्ष्मी पाण्डेय का जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में खाता था। खाता क्रमांक 668005007842 से प्रतिवर्ष पीएम सुरक्षा बीमा का प्रीमियम काटा जा रहा था।

मार्च 2025 में कृष्णा बाई की अचानक हृदयगति रुकने के कारण मौत हो गई। उनकी मौत के बाद सारे दस्तावेज बैंक में जमा किए गए थे और बैंक अधिकारियों ने जल्द भुगतान का वादा किया था। वे महीनों से चक्कर लगा रहे हैं पर उन्हें पॉलिसी नंबर नहीं बताया गया है और न ही नाॅमिनी कृष्ण बिहारी के खाते में बीमा राशि जमा कराई गई है।

परिजनों का आरोप है कि बैंक जाते हैं तो उन्हें आज-कल करते हुए भटका रहे हैं और अब तो सही जवाब भी नहीं दिया जा रहा है। वे लंबे समय से भटक रहे हैं। वहीं इस संबंध में बैंक अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।

इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं

स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Created On :   30 March 2026 4:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story