- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- सीएनजी भरवाने सवारी ऑटो की कतार,...
Jabalpur News: सीएनजी भरवाने सवारी ऑटो की कतार, लगा लम्बा जाम, एकता चौक से उखरी तिराहा तक अव्यवस्था

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। सीएनजी संकट के कारण सड़कों पर जाम के हालात निर्मित होने लगे हैं। ऐसा ही कुछ शुक्रवार को विजय नगर स्थित एकता चौक से लेकर उखरी तिराहे तक देखने को मिला। जहां आसपास संचालित होने वाले दो पेट्रोल पम्पों पर सीएनजी भरवाने के लिए सवारी ऑटो तथा चारपहिया वाहन सवार बड़ी तादाद में पहुंच गए।
इसी के चलते घंटों तक यहां जाम के हालात बने रहे। पुलिस सूत्रों की मानें तो पिछले करीब 1 माह से जबलपुर जिले में सीएनजी का संकट बना हुआ है। इसी के चलते अधारताल तिराहा, उखरी रोड, बस स्टैण्ड, बरेला एवं पाटन सहित करीब 9 पेट्रोल पम्पों में सीएनजी देना बंद कर दिया गया है और संबंधितों को वापस लौटना पड़ रहा है।
इस संबंध में डीएसपी ट्रैफिक संतोष शुक्ला का कहना है कि एक टीम को यहां पर जाम की समस्या दूर करवाने के लिए तैनात कर दिया गया है।
Created On :   25 April 2026 5:21 PM IST












