Jabalpur News: इलाज की राशि पाने इंडसइंड जनरल के चक्कर लगा रहा बीमित

इलाज की राशि पाने इंडसइंड जनरल के चक्कर लगा रहा बीमित
सारे दस्तावेज देने के बाद भी नहीं मिल रहा भुगतान

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। सालों पुरानी पॉलिसी होने के बाद भी बीमा अधिकारी अस्पताल में कैशलेस नहीं कर रहे और बिल सबमिट करने पर अनेक प्रकार की खामियां निकालकर नो क्लेम किया जा रहा है। बीमित परेशान होकर कंज्यूमर कोर्ट व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में केस लगा रहे हैं। ऐसी ही शिकायत गाजियाबाद निवासी सुनील मिश्रा ने की है।

उन्होंने इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। वे पॉलिसी क्रमांक 130522528240048127 का प्रीमियम जमा करते आ रहे हैं। स्वास्थ्य खराब होने पर बीमित को निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इलाज के दौरान बीमा कंपनी को कैशलेस के लिए मेल किया गया, तो बीमा अधिकारियों ने क्लेम रिजेक्ट कर दिया।

बीमित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा। इलाज के बाद बीमित ने अस्पताल से मिले दस्तावेजों को बीमा कंपनी में सबमिट किया, तो वहां से जल्द भुगतान का दावा किया गया था। बीमित लगातार संपर्क कर रहा है पर बीमा अधिकारियों के द्वारा सहयोग नहीं दिया जा रहा है।

पीड़ित का आरोप है कि सारे दस्तावेज देने के बाद भी उसे कंपनी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं इस संबंध में कंपनी प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।

इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं

स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।

Created On :   25 April 2026 5:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story