- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- हवा के साथ छाया कोहरा, ठिठुरन भरी...
Jabalpur News: हवा के साथ छाया कोहरा, ठिठुरन भरी सर्दी

Jabalpur News: शहर में सोमवार की सुबह उत्तरी हवाओं के साथ कोहरे ने समायोजन बैठाकर लोगों को घरों में कैद होने के लिए मजबूर कर दिया। सड़कें इस दौरान सूनी रहीं और स्कूली वैन, बसों के अलावा शेष वाहन ज्यादा संख्या में सड़कों पर नहीं आये। बाहरी इलाकों में इस स्तर पर कोहरा छाया कि सामने खड़ा आदमी नजर नहीं आ रहा था। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर शहर के अंदर दृश्यता जीरो रही। एयरपोर्ट में यह दृश्यता केवल 50 मीटर रही।
सुबह 10 बजे के बाद मौसम बदलना शुरू हुआ और कोहरा 10:30 बजे के बाद ही छटा। मौसम वैज्ञानिक देवेन्द्र तिवारी कहते हैं कि मौसम में कोहरे के साथ उत्तरी सर्द हवा का भी प्रभाव है। पहाड़ी राज्यों में जो बर्फबारी हो रही है उसका असर अब देखने मिल रहा है। आगे आने वाले दिनों में कोहरे के छंटने या कम होने पर गलन भरी सर्दी का अहसास होगा।
दिन का पारा नीचे आया
शहर में सोमवार को दिन का तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। यह बीते दिन के मुकाबले 3 डिग्री कम दर्ज किया गया। दिन में सुबह के वक्त उत्तरी हवा का असर इसमें ज्यादा था जिससे ठंड ज्यादा महसूस की गई। रात का तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा।
इसलिए सर्दी ज्यादा
जो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुये हैं उनका असर प्रभावी नहीं रहा जिससे बादल सक्रिय नहीं हुये हैं। जेट स्ट्रीम का इफेक्ट है, साथ ही पहाड़ी राज्यों में जो बर्फबारी हुई वही बर्फीली हवाएं जबलपुर सहित पूर्वी मध्य प्रदेश के शहर में असर दिखा रही हैं। आगे अब सर्दी कम नहीं होगी, दोनों तरह के तापमान में शुष्क मौसम में और गिरावट की संभावना है। आगे लोगों को सर्द हवाओं से गलन का एहसास होगा।
एक नजर इस पर
{ बीते 16 दिनों से पारा 10 डिग्री से नीचे
{ अब हवा का रुख पूरी तरह से उत्तरी है
{ उत्तरी हवा के असर से सर्दी ज्यादा पड़ रही
{ शहर के बाहरी हिस्सों में तापमान 2 डिग्री कम
Created On :   23 Dec 2025 5:27 PM IST












