- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- स्कूल शिक्षा विभाग में चल रहे ऑडिट...
Jabalpur News: स्कूल शिक्षा विभाग में चल रहे ऑडिट से मचा हड़कम्प
- 2001 में खरीदे वाहन के दस्तावेज मांगे गए
- ऑडिट टीम ने वर्तमान के भी कई दस्तावेज तलब किए हैं और रोजाना ही सवाल जवाब किए जा रहे हैं।
Jabalpur News: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में इन दिनों महालेखाकार ग्वालियर से ऑडिट टीम आई है। टीम द्वारा कुछ ऐसी जानकारी भी चाही जा रही है, जिसे उपलब्ध कराने में अधिकारी-कर्मचारियों के पसीने छूट रहे हैं। ऑडिट टीम ने वर्ष 1995 से 1997 तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कराई गई मरम्मत का हिसाब मांगा है।
इसी प्रकार वर्ष 2001 में खरीदे गए एक चारपहिया वाहन के खरीदी से संबंधित बिल और वाउचर मांगे गए हैं। यह वाहन 2017 से कंडम पड़ा है। बताया जाता है कि ऑडिट टीम ने कई पुरानी कंडिकाएं खोल दी हैं और उनकी जानकारी चाही जा रही है। फाइलें खंगाली जा रही हैं। उस समय के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी मदद मांगी जा रही है। ऑडिट टीम ने वर्तमान के भी कई दस्तावेज तलब किए हैं और रोजाना ही सवाल जवाब किए जा रहे हैं।
स्कूलों को किया जा रहा परेशान| जानकारों का कहना है कि ऑडिट टीम द्वारा शहर के हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों को भी तलब किया जा रहा है। हॉस्टल से लेकर अन्य खर्चों की जानकारी मांगी जा रही है। शिक्षक बताते हैं कि वर्ष 2017 से ही आहरण-संवितरण के अधिकार समाप्त हो चुके हैं, उसके बाद भी जानकारी मांगी जा रही है।
हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों और अन्य अधिकारियों को डराकर उल्लू सीधा किया जा रहा है। ऑडिट टीम को शारदा लॉज में ठहराया गया है। अब जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों का ऑडिट शुरू होगा।
Created On :   5 Aug 2025 7:32 PM IST