दैनिक भास्कर की नई पहल: जबलपुर के ‘धुरंधर’ में जीतिए लाखों के इनाम, हर सोमवार मिलेगा मौका

जबलपुर के ‘धुरंधर’ में जीतिए लाखों के इनाम, हर सोमवार मिलेगा मौका
  • सिर्फ 2 सवालों के सही जवाब देकर बन सकते हैं विजेता, QR कोड स्कैन कर करें भागीदारी
  • हर हफ्ते दो सवाल, सही जवाब देने वालों के लिए आकर्षक पुरस्कार

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। जबलपुर के पाठकों के लिए दैनिक भास्कर एक खास और रोमांचक प्रतियोगिता लेकर आया है—‘जबलपुर के धुरंधर’। इस प्रतियोगिता के जरिए प्रतिभागियों को हर हफ्ते लाखों रुपये के आकर्षक उपहार जीतने का मौका मिलेगा।

इस पहल के तहत हर सप्ताह दो प्रश्न पूछे जाएंगे। पहला प्रश्न सोमवार को प्रकाशित किया जाएगा, जिसका उत्तर प्रतिभागियों को मंगलवार शाम 4 बजे तक QR कोड स्कैन कर भेजना होगा। वहीं दूसरा प्रश्न सप्ताह के किसी अन्य दिन प्रकाशित होगा, जिसका जवाब अगले दिन शाम 4 बजे तक देना अनिवार्य रहेगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को अखबार में दिए गए QR कोड को स्कैन करना होगा, जहां उन्हें नियम एवं शर्तों की पूरी जानकारी भी मिल जाएगी।

विजेताओं को अपने पुरस्कार दैनिक भास्कर के कार्यालय से शनिवार शाम 5 बजे तक प्राप्त करने होंगे। यह भी स्पष्ट किया गया है कि पुरस्कार 3 दिनों के भीतर लेना जरूरी होगा, अन्यथा दावा मान्य नहीं रहेगा।

इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि एक बार जीतने के बाद भी प्रतिभागी दोबारा इसमें हिस्सा लेकर फिर से विजेता बन सकते हैं। हालांकि, एक घर से केवल एक ही मोबाइल नंबर द्वारा भेजी गई प्रविष्टि मान्य होगी।

प्रतिभागियों को पुरस्कार प्राप्त करते समय अपना वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड) दिखाना अनिवार्य होगा। साथ ही, प्रकाशित पुरस्कारों की तस्वीरें वास्तविक उपहारों से भिन्न हो सकती हैं, जिसका अंतिम निर्णय आयोजक संस्था का ही होगा।

इस प्रतियोगिता में हर आयु वर्ग, हर वर्ग और हर संस्था के लोग भाग ले सकते हैं। किसी भी विवाद की स्थिति में जबलपुर न्यायालय का क्षेत्राधिकार मान्य होगा।

विजेताओं की सूची हर शनिवार सुबह अखबार में प्रकाशित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी दिए गए संपर्क नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं। 9406585917



Created On :   12 April 2026 1:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story