जबलपुर न्यूज: पनागर के भरदा गांव में दिखा तेंदुआ , सुबह सैर पर निकले लोग वापस घरों में दुबके

तेंदुए की मौजूदगी को लेकर वन विभाग ने बढाई गस्त , चप्पे चप्पे पर रखी जा रही है नजर

डिजिटल डेस्क जबलपुर। पनागर के भरदा गांव में तेंदुए की मौजूदगी ने एक बार फिर दहशत फैला दी है । मंगलवार की सुबह 10 बजे तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। सुबह की सैर पर निकले लोग अपने घरों में दुबक गए। इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जहां से पुलिस ने वन अमले को सूचित किया। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंच गया है उसने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए की झलक दिखने से लोग परेशान हैं। लोगो ने बताया कि बस्ती के आसपास पटाखा फोड़ा गया तो तेंदुआ वहीं घर के पीछे झाड़ियों से निकलकर पंचायत भवन के पास झाड़ियों ने छुप गया,उसके बाद घने जंगल में ओझल हो गया। जानकारों का कहना है कि खमरिया और पनागर से जुडे जंगल की तरफ से तेंदुआ आया था और उसी तरफ वापस लौट गया है ।

रेंजर सौरभ शर्मा ने बताया कि वन विभाग ने 24 घंटे की गस्त शुरू कर दी है , रेस्क्यू टीम को तैनात किया गया है । साथ ही पंचायत स्तर में इसकी मुनादी कराकर सभी को सुरक्षित रहने व अकेले घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।


Created On :  

Tags

Next Story