- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- परीक्षा में सिलेबस के बाहर से पूछे...
जबलपुर न्यूज: परीक्षा में सिलेबस के बाहर से पूछे प्रश्न, विद्यार्थी परेशान
डिजिटल डेस्क जबलपुर बीकॉम प्रथम वर्ष की पिछले दिनों आयोजित परीक्षा में सिलेबस के बाहर से प्रश्न पूछे गए। इसे लेकर छात्र-छात्राओं में भारी आक्रोश है। छात्राओं का कहना है िक उन्हें पढ़ाया कुछ गया था और जब प्रश्नपत्र सामने आया तो कुछ प्रश्न ऐसे थे जो कभी पढ़ाए ही नहीं गए। परीक्षा के दौरान ही शिकायत की लेकिन शिक्षकों ने कहा िक शिकायत बाद में कर देना विश्वविद्यालय कोई रास्ता निकाल लेगा।
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षण विभाग में बीकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। प्रो राकेश वाजपेयी को शिकायत सोंपते हुए छात्रा भूमिका शुक्ला, उर्वशी ऊईके, शिवानी, कनिष्क मेहरा आदि ने बताया कि 14 अगस्त को परीक्षा के दौरान ही पेपर में जब सिलेबस के बाहर का मटेरियल देखा गया तो विभागाध्यक्ष से इसकी शिकायत की थी। लेकिन कोई निर्णय नहीं लिया गया। अब सभी को यह चिंता है िक परीक्षा में उन्हें कम नम्बर मिलेंगे लेकिन इसके लिए वे जिम्मेदार नहीं हैं। छात्राओं के साथ पहंुचे पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि गलती नहीं होने पर भी छात्राओं को यदि कम नम्बर मिले तो विवि में उग्र प्रदर्शन िकया जाएगा। । एचओडी और संबंधित अतिथि शिक्षकों की भूमिका की निष्पक्ष जांच, दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई तथा विद्यार्थियों के हित में उचित निर्णय लेने की मांग की है।
महाकौशल विधि छात्र संघ ने किया प्रदर्शन-
सिलेबस के बाहर से पूछे गए प्रश्नों को लेकर महाकौशल विधि छात्र संघ ने किया कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन सोंपा। अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने बताया कि विश्वविद्यालय की लापरवाही से सैकड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य दांव पर लग गया है। बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्रों को पूरे सत्र बिजनेस इकोनॉमिक्स विषय पढ़वाया गया था। परीक्षा में मूल विषय के स्थान पर बिजनेस इकोनॉमिक्स ऑर्गनाइजेशनल बिहेवियर का प्रश्न पत्र दे दिया गया। इस मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। इस मौके पर मोहित प्यासी, राहुल झरिया, अजय यादव, शुभाशीष मंडल , नितेश भरतिया, देवेंद्र झरिया आदि उपस्थित रहे।
Created On :   24 Aug 2026 10:11 PM IST












