- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- पूर्व मंत्री के कार्यालय में पथराव...
पूर्व मंत्री के कार्यालय में पथराव कर कांच तोड़े
डिजिटल डेस्कजबलपुर। गोरखपुर थाने के समीप पूर्व मंत्री तरुण भनोत के कार्यालय में सोमवार की रात एक युवक ने पथराव किया जिससे खिड़की के कांच टूट गए। पूरी घटना वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जाँच-पड़ताल में जुटी है। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात पूर्व मंत्री का कार्यालय बंद था। सुबह समर्थकों ने देखा तो खिड़की के कांच टूटे हुए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुँची पुलिस टीम ने वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरों की जाँच की तो देर रात एक युवक सिर में सफेद टोपी पहने व चेहरे पर कपड़ा बाँधकर पत्थरबाजी करता नजर आया। कैमरे की फुटेज खँगाल कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
Created On :   5 March 2024 11:18 PM IST
Next Story












