जबलपुर न्यूज: अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान हंगामा

अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान हंगामा
विधायक के आश्वासन पर शांत हुआ हंगामा!

डिजिटल डेस्क जबलपुर |एम आर फोर रोड पर स्थित जेडीए की स्कीम नंबर 11 में अतिक्रमण हटाने को लेकर एक बार फिर हंगामा हो गया यहां पूर्व से रहने वाले लोगों ने रोड पर बैठकर चक्का जाम कर दिया जिसकी वजह से इस मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया नगर निगम और पुलिस का अमला लोगों को समझाने में लग रहा। इस बीच क्षेत्रीय विधायक अभिलाष पांडे और नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा व क्षेत्रीय पार्षद पार्षद सोनिया रंजीत ठाकुर मौके पर पहुंच गए जिन्होंने लोगों को समझाया लेकिन इस पर भी बात नहीं बनी। काफी देर चले इस हंगामादार घटनाक्रम के बाद विधायक अभिलाष पांडे ने जेडीए और नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा की और लोगों को आश्वासन दिया कि उन्हें जल्द ही सुरक्षित स्थान पर विस्थापित किया जाएगा और इसके बाद अतिक्रमण को पूरी तरह हटाया जाएगा। इसके बाद लोग शांत हुए और प्रदर्शन बंद किया।


Created On :   24 July 2026 6:23 PM IST

Tags

Next Story