जबलपुर न्यूज: कुख्यात बदमाश प्रवीण रजक का रांझी पुलिस ने निकाला जुलूस

कुख्यात बदमाश प्रवीण रजक का रांझी पुलिस ने निकाला जुलूस
प्रवीण रजक के खिलाफ रांझी थाने में हत्या के प्रयास, बमबाजी, मारपीट सहित दो दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं

डिजिटल डेस्क जबलपुर। शहर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रांझी थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे कुख्यात बदमाश शोभापुर निवासी प्रवीण रजक का जुलूस निकाला। पुलिस ने आरोपी को सुरक्षा व्यवस्था के बीच इलाके की सड़कों पर पैदल घुमाया।

पुलिस के अनुसार, प्रवीण रजक के खिलाफ रांझी थाने में हत्या के प्रयास, बमबाजी, मारपीट सहित दो दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों के कारण पुलिस की निगरानी में था।

पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधियों में भय का माहौल पैदा करना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।


Created On :   24 July 2026 6:19 PM IST

Tags

Next Story