Jabalpur News: जेल में बंद बदमाश मूसा की पिटाई का वीडियो वायरल

न्यायालय के आदेश पर ओमती पुलिस कर रही जांच

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। ओमती थाना क्षेत्र के शातिर बदमाश माजिद मूसा को अवैध वसूली और मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आरोपी के जेल जाने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग घेरकर उसकी पिटाई कर रहे हैं।

वह जमीन पर पड़ा है और उसे लकड़ी के बत्ते से पीटा जा रहा है। उधर वायरल वीडियो के संज्ञान में आने पर न्यायालय द्वारा जांच के आदेश दिए गये हैं। ज्ञात हो कि नया मोहल्ला निवासी महफूज रहमान उम्र 64 वर्ष ने आती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी हुसैन चौक में दुकान है।

दुकान पर क्षेत्र का शातिर बदमाश माजिद मूसा आता है और सामान लेकर रुपये नहीं देता है। रुपये मांगने पर उसने दुकान संचालक व उसके बेटे को धमकाते हुए मारपीट कर एक लाख रुपये की मांग की थी। मामला दर्ज कर पुलिस ने रविवार की आरोपी को गिरफ्तार कर कोट में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेजा गया था।

वीडियो हुआ वायरल

आरोपी माजिद को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में 5-6 लोग माजिद की पिटाई कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई नहीं किए जाने पर परिजनों ने न्यायालय की शरण ली, जहां से ओमती सीएसपी को जांच के आदेश दिए गये हैं।

वहीं टीआई राजपाल बघेल का कहना है कि न्याह्यालय में मामले में संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए हैं। मामले में वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों का पता लगाया जा रहा है।

Created On :  

Next Story