Jabalpur News: जबलपुर जोन अव्वल, रीवा को मिला दूसरा स्थान

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान एवं अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान नाटिका उत्सव का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। प्रभारी संचालक संध्या जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन में प्रदेश के आठ जोन ग्वालियर, उज्जैन, रीवा, देवास, खंडवा, छत्तरपुर, भोपाल एवं जबलपुर से 72 बालक-बालिकाएं एवं मार्गदर्शी शिक्षकों ने सहभागिता की। इस वर्ष की थीम “विज्ञान एवं समाज” मुख्य कथानक के अंतर्गत चार विभिन्न उपकथानकों पर आधारित 8 विज्ञान नाटिकाओं का मंचन किया गया। 08 जोन से नाटिकाओं की प्रस्तुतीकरण के उपरांत निर्णायकों द्वारा सर्वश्रेष्ठ नाटिका का चयन किया गया।
ऐसे रहे परिणाम
प्रथमः - जबलपुर - शीर्षकः- अंतरतारकीय आवास, द्वितीय- रीवा - शीर्षक:- EV आगे की राह भविष्य की सवारी, तृतीय - छतरपुर - शीर्षकः- महासागरों की बहाली भावी पीढ़ियों का संरक्षण, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- दीपांशु प्रजापति, रीवा जोन, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - बक्षिता कामले, जबलपुर जोन, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - डॉ. अलका जैन, जबलपुर जोन, सर्वश्रेष्ठ पटकथा- स्नेह लता सेर्या उज्जैन।
साइंस सेंटर मुंबई में करेंगे परफॉर्म
कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती अर्चना अयाची ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक दृष्टिकोण को जन-जन तक पहुंचाना है। राज्य स्तर पर प्रथम विजयी रहने वाली प्रतिभागी नाटिका आगामी 27 नवंबर को नेहरू साइंस सेंटर मुंबई में आयोजित होने वाली वेस्टर्न जोन साइंस ड्रामा कॉन्टेस्ट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। समन्वयक डॉ. राजेश पांडे रहे। आयोजन में एमएल शर्मा, आरके. यादव, शबाना परवीन, प्रफुल्ल इंगवासिया, प्रीति गौरहार, श्रद्धा शुक्ला, अंजू दीक्षित, नीतू मिश्रा, संजय बोकड़े, जरीना खां, मनिका कनौजिया, अमृत शंकर पाण्डे एवं बब्बूलाल पटेल का योगदान रहा संचालन अर्चना अयाची व डॉ. अजय तिवारी ने किया।
Created On :  
