जबलपुर न्यूज: राजस्व वसूली में लापरवाही: 1 राजस्व निरीक्षक और 10 सहायक राजस्व निरीक्षकों को नोटिस जारी

राजस्व वसूली में लापरवाही: 1 राजस्व निरीक्षक और 10 सहायक राजस्व निरीक्षकों को नोटिस जारी
3 दिन में मांगा जवाब, नहीं तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

डिजिटल डेस्क जबलपुर।

नागरिक सुविधाओं को अधिक सुदृढ़ बनाने और राजस्व में बढ़ोत्तरी के लिए नगर निगम ने कार्यप्रणाली में कसावट लाना शुरू कर दिया है। निगमायुक्त अग्रिम कुमार ने राजस्व वसूली

के कार्योंे में लापरवाही बरतने पर एक राजस्व निरीक्षक और विभिन्न संभागों के 10 सहायक राजस्व निरीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि 3 दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया तो संबंधितों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। निगमायुक्त द्वारा विगत दिवस संभाग क्रमांक-7

अधारताल का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर राजस्व निरीक्षक प्रमोद तिवारी सहित सहायक राजस्व निरीक्षक निखार मिश्रा, नितिन साहू, रामेश्वर दुबे, अंजली रौतिया, चंद्रेश कोल, अरविंद सिंह, गोविंद काछी, राहुल श्रीवास्तव, राम बहौरी त्रिपाठी और शुभम जैन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए । निगमायुक्त ने सभी 16 संभागों के राजस्व निरीक्षकों को नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 175 के अंतर्गत बकायादारों की संपत्ति की कुर्की और नीलामी करने

के अधिकार प्रदान किए हैं। उन्होंने करदाताओं और नागरिकों से बकाया करों के भुगतान की अपील की है।


Created On :  

Tags

Next Story