दर्दनाक वारदात: परिवार के 6 लोगों को नहर में फेंका, 3 की मौत, 13 वर्षीय बेटे ने पाइप पकड़कर बचाई जान

परिवार के 6 लोगों को नहर में फेंका, 3 की मौत, 13 वर्षीय बेटे ने पाइप पकड़कर बचाई जान
  • दो बच्चे अब भी लापता, नहर में तलाशी अभियान जारी
  • दूसरी कार से आए 4 लोगों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप
  • हत्या की आशंका, पुलिस ने बनाई 8 टीमें

डिजिटल डेस्क, जलगांव। जलागाव के रहने वाले एक मजदूर परिवार के साथ गुजरात में दरिंदगी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सूरत जिले के बारडोली तालिका में उवा गांव के पास दूसरी कार से आए 4 लोगों ने परिवार की गाड़ी रोककर उसमें सवार 6 सदस्यों को कथित तौर पर नहर में फेंक दिया। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 वर्षीय बेटे ने नहर में लगे पाइप को पकड़कर अपनी जान बचा ली। परिवार के दो बच्चे अब भी लापता हैं।

जानकारी के अनुसार, जलगांव जिले के एरंडोल निवासी नितिन उर्फ भूरिया पाटील परिवार के साथ 21 नवंबर को रोजगार की तलाश में सूरत जा रहे थे। इसी दौरान उवा गांव के पास दूसरी कार से आए लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली और परिवार के सदस्यों को जबरन नहर में फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

नहर में फेंके जाने के बाद 13 वर्षीय बेटा पाइप पकड़कर बचने में सफल रहा। वह किसी तरह बाहर निकला और पास के एक होटल में पहुंचकर लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस और दमकल विभाग की टीम को माहुवा तालुका के डूंगरी इलाके में 3 शव मिले। मृतकों में नितिन पाटील और कविता पाटील की पहचान हुई है। तीसरे शव की पहचान की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।

परिवार के दो बच्चे प्रथमेश पाटील और हरीश संजय पाटील अब भी लापता हैं। सूरत ग्रामीण पुलिस ने हत्या की आशंका के तहत जांच शुरू की है। बारडोली ग्रामीण थाने में खंडियो, अभो, बंटी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश और लापता बच्चों की खोज के लिए पुलिस ने 8 टीमें गठित की हैं।

Created On :  

Tags

Next Story