बड़ी कार्रवाई: समृद्धि महामार्ग पर एक करोड़ से ज्यादा का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई

समृद्धि महामार्ग पर एक करोड़ से ज्यादा का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • 1 करोड़ 31 लाख 51 हजार 250 रुपए मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित तंबाकू जब्त
  • मौके पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) विभाग की टीम को बुला
  • तलाशी के दौरान वाहन से गंध आने पर चालक से पूछताछ की गई

karanja lad News. समृद्धि महामार्ग पर हाईवे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ 31 लाख 51 हजार 250 रुपए मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित तंबाकू जब्त किया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार 9 मई की रात करीब 9 बजे समृद्धि महामार्ग स्थित कारंजा (लाड़) टोल नाका पर हाईवे पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान हाईवे पुलिस क्षेत्रीय विभाग नागपुर के पुलिस अधीक्षक यशवंत सोलंके के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक कृष्ण कन्हैया पवार एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध आयशर वाहन क्रमांक MH 40 CT 2964 को रोककर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वाहन से मीठी गंध आने पर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने बताया कि वाहन में तंबाकू जैसा पदार्थ भरा हुआ है और यह माल अमरावती निवासी जावेद नामक व्यक्ति का है।

इसके बाद पुलिस उपनिरीक्षक कृष्ण कन्हैया पवार ने मामले की जानकारी हाईवे पुलिस विभाग वाशिम के प्रभारी अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक नितिनकुमार दांदड़े को दी। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बाद वाहन को कारंजा शहर पुलिस स्टेशन में खड़ा कराया गया।

मौके पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) विभाग की टीम को बुलाया गया। जांच में पुष्टि हुई कि वाहन में प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित तंबाकू भरा हुआ था।

पुलिस उपनिरीक्षक कृष्ण कन्हैया पवार की शिकायत पर कारंजा शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है तथा आगे की जांच जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यशवंत सोलंके के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक नितिनकुमार दांदड़े, पुलिस उपनिरीक्षक कृष्ण कन्हैया पवार, हेड कांस्टेबल अमोल इंगोले तथा कांस्टेबल आनंद काकडे ने अंजाम दी।

Created On :   10 May 2026 8:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story