वाशिम जिले में अवैध गुटखा बिक्री मामले में 5 पर अपराध दर्ज, 3 गिरफ्तार- 2 आरोपी फरार

Crime registered on 5 in Washim district, 3 arrested - 2 accused absconding
वाशिम जिले में अवैध गुटखा बिक्री मामले में 5 पर अपराध दर्ज, 3 गिरफ्तार- 2 आरोपी फरार
छामापारी वाशिम जिले में अवैध गुटखा बिक्री मामले में 5 पर अपराध दर्ज, 3 गिरफ्तार- 2 आरोपी फरार

डिजिटल डेस्क, कारंजा (लाड़). समाज में शांति और सुव्यवस्था बनाए रखने के साथ साथ अवैध व्यवसाय पर प्रतिबंध करने के लिए वाशिम जिला पुलिस दल की सख्त कार्यवाईयां शुरू है। इसी पार्श्वभूमि पर वाशिम जिले में अवैध रूप से गुटखा बिक्री करनेवालों इस अवैध व्यवसाय से रोकने के लिए वाशिम जिले में विशेष मुहिम चलाई गई। २६ नवंबर को उपविभागीय पुलिस अधिकारी कारंजा के दल ने  महाराष्ट्र शासन द्वारा प्रतिबंधित विभिन्न कंपनियो का गुटखा कारंजा ग्रामीण पुलिस स्टेशन सीमा के ग्राम पलाना और दुघोरा में तीन जगह पर छापा मारकर ७,३३,३३५ रुपये का गुटखा जब्त किया। 

ग्राम पलाना में इब्राहिम किराणा और महेबुब अजिस खान पठाण के घर से तीन आरोपियो से  ५,९९, १८० का माल तथा ग्राम दुघोरा में उमेश विष्णुपंत गुल्हाणे के घर से एक आरोपी से  ७०००  रुपयो का माल तथा प्रफुल विष्णुपंत गुल्हाणे के घर से दो आरोपियो से १,२७,१५५ रुपयों का माल जब्त कर पांच आरोपियो से अंदाजन ७,३३,३३५ रुपयों का माल जब्त कर आरोपी पलाना निवासी महेबुब खान अजिस खान पठाण (३३), दूधोरा निवासी उमेश विष्णुपंत गुल्हाणे (३८ ) दुघोरा  निवासी प्रफुल विष्णुपंत गुल्हाणे (३३) को गिरफ्तार किया। दो आरोपी फरार है। आरोपियो पर कारंजा ग्रामीण पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह के मार्गदर्शन में उपविभागीय पुलिस अधिकारी  जगदीश पांडे, पुलिस कर्मी विनायक देवधर, पु.ना. अमोल कानडे, म.पु.ना. अनिता गोंधडी, पोशि / ७१२ चंद्रकांत वालके, पु.का. शरद सोनीकर, पु.ना. गणेश नागरीकर, पु.ना. सुरज खडके आदि ने अंजाम दी। बच्चन सिंह पुलिस अधीक्षक वाशिम ने नागरिको से अपील की है कि किसी भी प्रकार की शिकायत हो तो नियंत्रण कक्ष को जानकारी दे। जानकारी देनेवाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।

 

Created On :   28 Nov 2022 12:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story