पतंग उड़ाते समय कुएं में गिरा 9 वर्षीय लड़का, तलाश जारी

9-year-old boy fell in well while flying kite, search continues
पतंग उड़ाते समय कुएं में गिरा 9 वर्षीय लड़का, तलाश जारी
कारंजा (लाड़) पतंग उड़ाते समय कुएं में गिरा 9 वर्षीय लड़का, तलाश जारी

डिजिटल डेस्क, कारंजा (लाड़).  पतंग उड़ाते समय कुएं में जा गिरा 9 वर्षीय लड़का, जिसकी तलाश जारी है। बुधवार सुबह 8 बजे के आसपास स्थानीय अलकबीर नगर निवासी शेख अय्यान शेख शाहिद पतंग उड़ाते समय कुएं में गिर गया। इस सम्बंध में जानकारी मिलते ही कारंजा पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक बी. सी. रेघिवाले टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बचाव दस्ते की मदद से लड़के को खाेजने का कार्य शुरु किया गया। तलाश करने के लिए चार-पांच मोटर पम्प लगाए गए, ताकि कुएं का पानी निकाला जा सके। 

ले-आउट मालिक ने कुएं पर किसी भी प्रकार की सुरक्षा जाली नहीं लगवाई थी। जिससे बालक की जान पर बन आई, वो तीसरी कक्षा का छात्र है। खबर लिखने तक उसकी तलाश जारी रही।

 

Created On :   2 Nov 2022 4:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story