आखिर सवाल सुरक्षा का है: 13 बच्चों को ऑटो में ठूंसकर ले जाने पर कार्रवाई, लातूर पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियान

13 बच्चों को ऑटो में ठूंसकर ले जाने पर कार्रवाई, लातूर पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियान
  • विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चलाया अभियान

Latur News. स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। इसी अभियान के तहत 3 अगस्त को एक ऑटो चालक को क्षमता से अधिक 13 छोटे स्कूली बच्चों को बैठाकर परिवहन करते हुए पकड़ा गया। यातायात शाखा ने चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 66/192 के तहत कार्रवाई की।

पुलिस ने कहा कि क्षमता से अधिक बच्चों को वाहन में बैठाना, लापरवाही से वाहन चलाना और सुरक्षा मानकों की अनदेखी विद्यार्थियों के जीवन के लिए गंभीर खतरा है। इसे रोकने के लिए जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस ने स्कूल प्रबंधन, स्कूल बस एवं ऑटो-रिक्शा चालकों, वाहन मालिकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और किसी भी वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन न करें।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़ का कोई मामला सामने आता है तो संबंधित चालक, वाहन मालिक, स्कूल प्रबंधन तथा आवश्यकता पड़ने पर अभिभावकों के खिलाफ भी प्रचलित कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Created On :   4 Aug 2026 8:02 PM IST

Tags

Next Story