चुनाव वाले राज्यों को तवज्जो: भाजपा की नवीन टीम का ऐलान - तावड़े फिर बने महामंत्री, भारती पवार को मिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व, कोषाध्यक्ष बने पीयूष गोयल

भाजपा की नवीन टीम का ऐलान - तावड़े फिर बने महामंत्री, भारती पवार को मिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व, कोषाध्यक्ष बने पीयूष गोयल
  • भाजपा के नए कोषाध्यक्ष बने पीयूष गोयल, 13 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री और 16 मंत्री
  • टीम के जरिए भाजपा ने अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश, पंजाव और उत्तराखंड जैसे राज्यों को तवज्जो दी

New Delhi News. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का सोमवार को ऐलान हो गया। नितिन नवीन की इस टीम में 13 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री (महासचिव), 16 राष्ट्रीय मंत्री (सचिव) बनाए गए हैं। इसके अलावा भाजपा के सभी राष्ट्रीय मोर्चो के अध्यक्ष का भी ऐलान कर दिया गया है। इस टीम के जरिए भाजपा ने अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश, पंजाव और उत्तराखंड जैसे राज्यों को तवज्जो दी है। इसके साथ ही नितिन नवीन की नई टीम में महाराष्ट्र से पीयूष गोयल, विनोद तावड़े, भारती पवार और शिवप्रकाश को जगह मिली है। पीयूष गोयल पार्टी के नए राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं तो विनोद तावड़े को फिर से पार्टी के महामंत्री पद का दायित्व मिला है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और दिंडोरी से लोकसभा सदस्य रह चुकीं भारतीय पवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। मुंबई के शिवप्रकाश पार्टी के सह महामंत्री (संगठन) बनाए गए हैं।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

1-वसुंधरा राजे सिंधिया

2-तीरथ सिंह रावत

3-राम माधव

4-बैजयंत जय पांडा

5-डी. पुरंदेश्वरी

6-रेखा वर्मा

7-वर्षाबेन दोशी

8-भारती पवार

9-मनप्रीत सिंह बादल

10-लाल सिंह आर्य

11-एम. नागराज

12-तारिक मंसूर

13- मधुचंद्र कर

राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)

1-बीएल संतोष

राष्ट्रीय सह- महामंत्री (संगठन)

1-शिवप्रकाश

2-सौदान सिंह

राष्ट्रीय महामंत्री

1-विनोद तावड़े

2-सुनील बंसल

3-बिप्लव देव

4-स्मृति ईरानी

5-सतीश पुनिया

6-गजेंद्र पटेल

7-हरीश द्विवेदी

8-संजय भाटिया

राष्ट्रीय मंत्री

1-कविता पाटीदार

2-के. सुरेंद्रन

3-डॉ भोला सिंह

4-डॉ प्रदीप वर्मा

5-जगदीश पटेल

6-डॉ संदीप पाठक

7-संगीता यादव

8-फांग्नोन कोन्यक

9-अनिल एंटनी

10-एम. वेंकटेशन

11-मनोज टिग्गा

12-सिद्धार्थ शंभू

13-डॉ स्वदेश सिंह

14-मृगांका बर्मन

15-रोहन गुप्ता

16-जय प्रकाश

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष

पीयूष गोयल

राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष

राजेश मंगल

राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी

तरूण चुघ

राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री

महेंद्र पांडे

मीडिया संयोजक

अनिल बलूनी

मीडिया सह संयोजक

1-आशीष अग्रवाल

2-प्रदीप भंडारी

3-सिद्धार्थ यादव

सोशल मीडिया संयोजक

1-दीपक म्हस्के

सोशल मीडिया सह-संयोजक

1-प्रीति गांधी

2-शिवानंद द्विवेदी

3-आलोक भट्ट

4-अरूण यादव

मोर्चा अध्यक्ष

1-युवा मोर्चा- डॉ हेमांग जोशी

2-महिला मोर्चा- रूप कुमारी चौधरी

3-ओबीसी मोर्चा- अमरपाल मौर्य

4-किसान मोर्चा- बंसीलाल गुर्जर

5-एससी मोर्चा- शिवेश कुमार राम

6-एसटी मोर्चा- मन्नालाल रावत

7-अल्पसंख्यक मोर्चा- कुंवर बासित अली

Created On :   17 Aug 2026 7:30 PM IST

Tags

Next Story