शासनादेश: उपमुख्यमंत्री एकनाथ के शासकीय आवास पर वार्षिक खानपान खर्च 1 करोड़ 50 लाख रुपए, कॉफी से महंगी चाय जाएगी परोसी

उपमुख्यमंत्री एकनाथ के शासकीय आवास पर वार्षिक खानपान खर्च 1 करोड़ 50 लाख रुपए, कॉफी से महंगी चाय जाएगी परोसी
  • शिंदे के सरकारी बंगले पर कॉफी से महंगी चाय जाएगी परोसी
  • अतिथियों और आंगतुओं को कॉफी से महंगी दूध की चाय परोसी जाएगी

Mumbai News. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सरकारी बंगले नंदनवन में आने वाले अतिथियों और आंगतुओं को कॉफी से महंगी दूध की चाय परोसी जाएगी। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। सरकार ने शिंदे के सरकारी आवास पर खानपान सेवा के लिए ठेकेदार सुखसागर हॉस्पिटैलिटी सर्विसेस की नियुक्ति की है। सरकार का यह आदेश नए ठेकेदार की नियुक्ति तक लागू रहेगा। शिंदे के सरकारी आवास पर खानपान सेवा के लिए अनुमानित वार्षिक खर्च 1 करोड़ 50 लाख रुपए होगा। इससे ठेकेदार कंपनी को पंजीयन शुल्क और 3 प्रतिशत अनामत राशि बैंक गारंटी के रूप में 15 दिन के भीतर जमा करना होगा। सरकार के मुताबिक शिंदे के आवास आने पर आने वालों को विभिन्न 29 प्रकार के शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ परोसे जाएंगे। जिसमें कॉफी 13 रुपए की होगी। जबकि चाय की कीमत 18 रुपए होगी। वहीं इडली की 28 रुपए, वडा सांबार की 28 रुपए, आलू वडा की 27 रुपए, सादा डोसा की 15 रुपए दर है। पाव-भाजी की 22 रुपए, वेज सूप की 18 और चिकन सूप की 20 रुपए कीमत है। वेज सैंडविच की 18 रुपए, चिकन सैंडविच की 20 रुपए, वेज बिरयानी की 25 रुपए, वेज थाली की 95 और नॉन वेज थाली की 98 रुपए दर निश्चित की गई है।

खाद्य पदार्थों की कीमत - पदार्थ दर (रुपए में )

विशेष शाकाहारी बुफे लंच - 325

विशेष नाश्ता बुफे - 45

विशेष शाकाहारी बुफे डिनर - 160

स्पेशल वेज नॉन और नॉन वेज बुफे डिनर - 350

स्पेशल लंच बॉक्स - 125

काजू मोदक - 18


Created On :   14 April 2026 9:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story