- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- अमेरिका-ईरान युद्ध विराम में समझौता...
निशाना: अमेरिका-ईरान युद्ध विराम में समझौता करने वाले पाकिस्तान की संजय राऊत ने की तारीफ, नवनाथ बोले - इस्लामाबाद में बस जाओ

Mumbai News. अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध विराम की कोशिशों को लेकर एक नया सियासी विवाद खड़ा हो गया है। शिवसेना (उद्धव) के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय राऊत ने इस मामले में पाकिस्तान की भूमिका की सराहना करते हुए भारत की कूटनीतिक स्थिति पर सवाल खड़े किए हैं। राऊत ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब पूरा मिडिल ईस्ट जल रहा था, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हो गया था, दुनियाभर में तेल की कीमतें आसमान छू रही थीं, तब प्रधानमंत्री मोदी का भारत क्या कर रहा था? उनके इस बयान पर प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने कहा कि राऊत को अगर पाकिस्तान से इतना प्रेम है तो उन्हें इस्लामाबाद में बस जाना चाहिए।
यह भी पढ़े -साल्ट-कोहली और रजत ने खेली अर्धशतकीय पारी, एमआई के खिलाफ आरसीबी ने 4 विकेट खोकर बनाए 240 रन
पाकिस्तान की भूमिका की तारीफ, भारत पर सवाल
राऊत ने कहा कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम कराने में पाकिस्तान ने भूमिका निभाई है, तो यह उसके लिए कूटनीतिक सफलता मानी जाएगी। उन्होंने सवाल उठाया कि भारत इस तरह की मध्यस्थता करने में पीछे क्यों रह गया। राऊत ने आगे कहा कि हमारे प्रधानमंत्री क्या करते हैं। क्या इस देश में सच में कोई प्रधानमंत्री है? देश का नेतृत्व करने वाला लगातार चुनाव प्रचार में व्यस्त है और जिस देश पर आतंकी संगठन का ठप्पा लगा है वो शांति पहल करा रहा है। युद्ध की इन घटनाओं में विश्व गुरु का मुखौटा उतर गया।
यह भी पढ़े -डीआरआई की बड़ी कार्रवाई - जगदलपुर में पैंगोलिन तस्करी रैकेट का भंडाफोड़,16.50 किलो स्केल्स जब्त, 3 गिरफ्तार
भाजपा का करारा जवाब
राऊत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब हमारे देश के नेता पाकिस्तान की वाहवाही कर रहे हैं। राऊत का पाकिस्तान की तारीफ करना दुर्भाग्यपूर्ण है, खासकर तब जब उसका रिकॉर्ड आतंकवाद को लेकर सवालों के घेरे में रहा है। बन ने राऊत पर तंज कसते हुए कहा कि अगर राऊत को पाकिस्तान से इतना ही प्रेम है, तो वे इस्लामाबाद जाकर बस सकते हैं।
Created On :   12 April 2026 10:17 PM IST











