- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- गायिका आशा भोसले ब्रीच कैंडी...
Mumbai News: गायिका आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, दिल और श्वसन से जुड़ी है समस्या

Mumbai News. मशहूर गायिका आशा भोसले को शनिवार शाम मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें तुरंत कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल और श्वसन से जुड़ी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। उनका इलाज कर रहे इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. प्रतीत समदानी ने फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।
Created On :   11 April 2026 9:20 PM IST
Next Story












