कैप्टन फाइल्स: शिजूका नॉडी नाम से खरात को कई फोन कॉल, अंजली दमानिया के आरोपों से गरमाया मामला

शिजूका नॉडी नाम से खरात को कई फोन कॉल, अंजली दमानिया के आरोपों से गरमाया मामला
  • अंजली दमानिया के आरोपों के बाद अशोक खरात मामला और ज्यादा गरमा गया
  • दमानिया ने ‘शिजूका नॉडी' नाम से जुड़े कॉल्स का जिक्र किया

Mumbai News. सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया के आरोपों के बाद अशोक खरात मामला और ज्यादा गरमा गया है। दमानिया ने ‘शिजूका नॉडी' नाम से जुड़े कॉल्स का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि ट्रूकॉलर में यही नाम है जिससे 177 कॉल हुए हैं। दमानिया ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में दावा किया कि कॉल डिटेल्स में कई लोग हैं, रूपाली चाकणकर, शिंदे, दीपक केसरकर, शेलार, चंद्रकांत पाटील और सुनील तटकरे जैसे नेताओं के नाम सामने आए हैं। लेकिन अब तक उन्हें समन नहीं भेजा गया है। इस मामले की जांच के दौरान खरात का कथित बयान मेरा अंत यहीं होगा भी चर्चा में है। जिससे उसकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

दमानिया ने यह भी कहा कि 18 नवंबर को अजित पवार के घर के बाहर कथित ब्लैक मैजिक की घटना के दिन किन-किन लोगों के कॉल और मैसेज हुए, इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए। दमानिया ने कहा कि वह जल्द ही और कॉल रिकॉर्ड पुलिस को सौंपेंगी और इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगी। इसके लिए कोई उन्हें कुछ भी कहता रहे कोई फर्क नहीं पड़ता।

Created On :   11 April 2026 9:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story