Mumbai News: पीएनजी कनेक्शन के लिए सभी मनपा को शुरू करना होगा मदद केंद्र, सीजीडी कंपनियों को 24 घंटे चालू रखना पड़ेगा हेल्पलाइन नंबर

पीएनजी कनेक्शन के लिए सभी मनपा को शुरू करना होगा मदद केंद्र, सीजीडी कंपनियों को 24 घंटे चालू रखना पड़ेगा हेल्पलाइन नंबर
  • राज्य सरकार ने जारी किए दिशा निर्देश
  • सीजीडी कंपनियों को 24 घंटे चालू रखना पड़ेगा हेल्पलाइन नंबर

Mumbai News. प्रदेश सरकार ने शहर गैस वितरण (सीजीडी) कंपनियों के साथ में पीएनजी गैस पाइपलाइन कनेक्शन का नेटवर्क तैयार करने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किया है। पीएनजी कनेक्शन के लिए सभी महानगर पालिका, जिला आपूर्ति अधिकारी और सीजीडी कंपनियों को मदद केंद्र अथवा सूचना केंद्र स्थापित करना होगा। राज्य के अन्न व नागरिक आपूर्ति व ग्राहक संरक्षण विभाग ने इस संबंध में परिपत्र जारी किया है। केंद्र सरकार के आदेश के तहत यह परिपत्र जारी किया हुआ है। इसके अनुसार सीजीडी कंपनियों को पंजीकृत और प्रस्तावित सोसायटी से पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन प्राप्त करना होगा। व्यक्तिगत योजना के तहत निर्माण की गई इमारतों के रहिवासियों से सामूहिक अथवा व्यक्तिगत आवेदन प्राप्त करना होगा। इसके लिए सीजीडी कंपनियों और उसके वितरकों को ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था करना होगा।

सीजीडी कंपनियों को नया पीएनजी कनेक्शन आवेदन स्वीकृत करने के लिए वार्डवार सेंटर की संख्या बढ़ानी होगी। इससे सीजीडी कंपनियों को ग्राहकों के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन सेवा शुरू रखनी होगी। यह सुनिश्चित करना होगा कि नागरिकों को बेवजह समस्या का सामना न करना पड़े। शहरों की जनसंख्या और पीएनजी जोड़ने के लिए नए प्राप्त होने वाले आवेदनों का विचार करके सीजीडी कंपनियों को हेल्पलाइन अथवा हेल्पडेस्क की संख्या बढ़ना होगा। सीजीडी कंपनियों को पीएनजी कनेक्शन के लिए प्रत्येक जिले में जिलास्तरीय समन्वय अधिकारी नियुक्त करना होगा। सीजीडी कंपनियों को पीएनजी कनेक्शन के लिए प्रति दिन एक बजे रिपोर्ट सरकार के पास भेजना होगा।

Created On :   11 April 2026 9:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story