- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- डीआरआई की बड़ी कार्रवाई - जगदलपुर...
वन्यजीव तस्करी: डीआरआई की बड़ी कार्रवाई - जगदलपुर में पैंगोलिन तस्करी रैकेट का भंडाफोड़,16.50 किलो स्केल्स जब्त, 3 गिरफ्तार

Mumbai News. वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए डीआरआई की नागपुर रीजनल यूनिट ने एक संगठित पैंगोलिन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई 12 अप्रैल 2026 को जगदलपुर में की गई, जहां से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 16.528 किलोग्राम भारतीय पैंगोलिन के स्केल्स (खाल के शल्क) बरामद किए गए। यह दुर्लभ वन्यजीव इंडियन पैंगोलिन (मैनिस क्रैसिकॉडेटा) के नाम से जाना जाता है, जिसे वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 की अनुसूची-1 में शामिल किया गया है। इस श्रेणी में आने वाले जीवों को सर्वोच्च कानूनी संरक्षण प्राप्त है और इनके व्यापार पर पूर्ण प्रतिबंध है।
यह भी पढ़े -RCB ने MI को दिया 241 रन का टारगेट, बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने मुंबई को जमकर धोया, रजत पाटीदार और फिल सॉल्ट ने खेली काउंटर अटैकिंग पारी
डीआरआई ने बरामद स्केल्स को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत जब्त कर लिया है। जब्ती की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपियों और बरामद माल को आगे की कार्रवाई के लिए जगदलपुर रेंज के वन विभाग को सौंप दिया गया है जांच एजेंसियों के अनुसार, पैंगोलिन का अवैध शिकार उसके मांस और स्केल्स के लिए किया जाता है, जिन्हें कुछ पारंपरिक चिकित्सा और लग्जरी फैशन बाजारों में गलत धारणाओं के चलते अत्यधिक मांग मिलती है। यही वजह है कि पैंगोलिन दुनिया में सबसे अधिक तस्करी किए जाने वाले स्तनधारियों में शामिल हो चुका है। डीआरआई ने 2025 से अब तक मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में सक्रिय तस्करी गिरोहों पर लगातार शिकंजा कसा है।
Created On :   12 April 2026 9:42 PM IST












