IPL 2026: RCB ने MI को दिया 241 रन का टारगेट, बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने मुंबई को जमकर धोया, वानखेड़े में आया पाटीदार और फिल सॉल्ट का तूफान

RCB ने MI को दिया 241 रन का टारगेट, बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने मुंबई को जमकर धोया, वानखेड़े में आया पाटीदार और फिल सॉल्ट का तूफान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर मैच में पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी बेंगलुरु ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। बता दें, दोनों टीमें अब तक 3-3 मैच खेल चुकी हैं और 4थें मुकाबले के लिए मैदान में हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से विराट कोहली और फिल सॉल्ट ओपन करने मैदान में आए। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। RCB के तीन बल्लेबाजों ने लगाई फिफ्टी। विराट ने 50 रन बनाए, जो उनके आईपीएल करियर का 65वां अर्धशतक रहा है। 120 रन के स्कोर पर बेंगलुरु का पहला विकेट गिरा। तूफानी पारी खेल रहे फिल सॉल्ट 36 गेंदों में 78 रन बना कर पवेलियन लौटे। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए। फिल सॉल्ट के आउट होने के बाद टीम के रनों की रफ्तार बढ़ाने मैदान में उतरे रजत पाटीदार ने तबाही मचा दी। उन्होंने 20 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 265 का था। टिम डेविड ने भी डेथ ओवरों में जबरदस्त बैटिंग करते हुए 16 गेंद में 34 रनों की कैमियो पारी खेल बेंगलुरू को 240 रनों के ऐतिहासिक स्कोर तक पहुंचाया.

वानखेड़े स्टेडियम पर 11 साल बाद बेंगलुरु ने बनाए खड़ा किया सबसे बड़ा स्कोर। साल 2015 में इसी मैदान पर 235 रन बनाए थे।

वानखेड़े पर सबसे बड़ा स्कोर

240 रन - RCB-MI 2026

235 रन - RCB-MI 2015

234 रन - MI-DC 2024

230 रन - PBKS-MI 2017

Created On :   12 April 2026 9:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story