निकोलस पूरन ने रचा कीर्तिमान, केएल राहुल के बड़े रिकॉर्ड को किया ध्वस्त, ऐसा करने वाले पहले बैटर बने

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। आईपीएल 2026 में रविवार को गुजरात टाइटंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हुआ। गुजरात ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीतकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मैच में लखनऊ के बैटर निकोलस पूरन ने इतिहास रच दिया है। वह लखनऊ की ओर से आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं।
यह भी पढ़े -चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले KKR को मिली गुड न्यूज, टीम में शामिल होगा ये खूंखार बॉलर, मजबूत होगी गेंदबाजी
केएल राहुल को पीछे छोड़ा
पूरन ने लखनऊ के लिए अभी तक 1,422 रन बनाए हैं। उन्होंने इस मामले में केएल राहुल को पीछे छोड़ा है। उनके नाम 1410 रन थे। इस सूची में तीसरे नंबर पर आयुष बडोनी हैं, जिनके नाम कुल 1038 रन हैं। चौथे स्थान पर मार्कस स्टोइनिस हैं, जिन्होंने 952 रन बनाए हैं। पांचवे नंबर पर क्विंटन डी कॉक हैं, उनके नाम 901 रन दर्ज हैं।
गुजरात की एकतरफा जीत
मैच की बात करें तो गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। गुजरात ने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 165 रन के टारगेट को चेज कर लिया। टीम ने पॉवरप्ले यानि 6 ओवर में 52 रन बनाए। इस दौरान साईं सुदर्शन के रूप में उसका एक विकेट गिर गया था।
इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने जोस बटलर के साथ शानदार साझेदारी की और टीम को टारगेट के काफी करीब पहुंचा दिया। दोनों के बीच 58 गेंदों पर 84 रन की साझेदारी हुई। गिल ने 40 गेंदों पर 56 और बटलर ने 37 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली। वाशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया 21 और 10 रन बनाकर नॉट आउट लौटे। लखनऊ की ओर से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी को 1-1 सफलता मिली।
Created On :   12 April 2026 9:05 PM IST












