RCB Vs MI Match Preview: बेंगलुरु और मुंबई के बीच होगी आज की दूसरी भिड़ंत, जानें हेड टू हेड में किस टीम का पलड़ा है भारी

बेंगलुरु और मुंबई के बीच होगी आज की दूसरी भिड़ंत, जानें हेड टू हेड में किस टीम का पलड़ा है भारी
  • आज आईपीएल में खेले जाएंगे दो मैच
  • दूसरे मैच आमने-सामने होंगी मुंबई और बेंगलुरु
  • वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 से खेला जाएगा मैच

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। आईपीएल 2026 में आज डबल हैडर का दिन है, यानि दो मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे फेंका जाएगा।

इस सीजन में आरसीबी ने लगातार दो जीत के साथ शुरूआत की थी, लेकिन टीम को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसी तरह मुंबई को भी पिछले मैच में राजस्थान से ही हार का सामना करना पड़ा था। टीम अभी तक तीन मैचों में से केवल एक ही मैच जीत सकी है, उसे दिल्ली कैपिटल्स के हाथों भी हार का सामना करना पड़ा था।

हेड टू हेड में मुंबई का पलड़ा भारी

मुंबई और बेंगलुरु अब तक आईपीएल में 34 मैच हुए हैं। इनमें से मुंबई ने 19 और बेंगलुरु ने 15 जीते हैं। इस सीजन पर नजर डालें तो दोनों टीमों ने 3-3 मैच खेले हैं। इनमें से बेंगलुरु ने 2 जीते हैं, जबकि मुंबई ने 2 हारे हैं। इस हिसाब से देखें तो बेंगलुरु का पलड़ा भारी माना जा रहा है।

वेदर और पिच रिपोर्ट

मुंबई में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 26 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। यहां रात को ओस भी गिर सकती है। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम चेस करना पसंद करेगी।

वहीं, बात करें पिच की तो वानखेड़े की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। यहां अभी तक 34 बार पहली बैटिंग करने वाली टीमों ने 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया, जिनमें 28 बार उन्हें जीत मिली है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (विकेटकीप), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम/अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा।

Created On :   12 April 2026 4:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story