LSG Vs GT Match Preview: आईपीएल में आज लखनऊ और गुजरात की भिड़ंत, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट से लेकर संभावित प्लेइंग तक सब कुछ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में आज भी डबल हैडर है, यानि आज भी शनिवार की तरह ही दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच गुजरात टाइटंस (GT) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स के बीच शाम 7:30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
पहले मैच की बात करें यह लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में शाम दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। जबकि टॉस कुछ देर बाद यानि 3 बजे फेंका जाएगा। दोनों ही टीमों का इस सीजन का यह चौथा मैच होगा। लखनऊ ने जहां तीन मैचों में से 2 जीते 1 हारा है, वहीं गुजरात 2 मैच हारी और एक जीती है।
हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?
लखनऊ और गुजरात के बीच अभी तक कुल 7 मैच खेले गए हैं, जिनमें गुजरात का पलड़ा भारी है। गुजरात ने 4 मैचों में जबकि लखनऊ ने 3 मैचों में जीत हासिल की है। इकाना स्टेडियम की बात करें तो यहां दोनों टीमों की टक्कर 3 बार हुई है, जिनमें से लखनऊ ने 2 और गुजरात ने 1 बार जीत हासिल की है।
पिच और वेदर रिपोर्ट
लखनऊ की पिच स्पिन फ्रेंडली मानी जाती है। यहां पिछला मैच कम स्कोर वाला हुआ था। उस मैच में लखनऊ पहले बैटिंग करते हुए 141 रन ही बना सकी थी, जवाब में दिल्ली ने 18वें ओवर में 142 रन का टारगेट हासिल कर लिया था। यहां अभी तक 23 आईपीएल मैच खेले गए हैं जिनमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 9 जबकि चेज करने वाली टीम ने 13 मुकाबले जीते हैं। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा था।
बात करें मौसम की तो मैच के दिन यानि आज लखनऊ में मौसम साफ रहेगा। दिन के समय काफी धूप रहेगी। तापमान 21 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है।
यह भी पढ़े -वैभव सूर्यवंशी में भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बनने की क्षमता अरुण धूमल
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
लखनऊ सुपर जायंट्स - ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव ओर मोहम्मद शमी।
इम्पैक्ट प्लेयर- आयुष बडोनी।
गुजरात टाइटंस - साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर - प्रसिद्ध कृष्णा।
Created On :   12 April 2026 2:55 PM IST












