IPL 2026: RCB ने 18 रन से जीत लिया मैच, एक बार फिर MI के बड़े-बड़े धुरंधर हो गए धराशायी, रोहित से लेकर सूर्या तक कोई नहीं बिखेर पाया अपना जलवा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 20वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जीत लिया है। टीम ने आज खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में MI ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी बेंगलुरु ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए थे। टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन ही बना सकी।
दोनों ही टीमों का यह चौथा मुकाबला था जिसमें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआता अच्छी थी। टीम ने 100 रन तक कोई भी विकेट नहीं गवांए थे। RCB की अच्छी नींव तैयार करने का श्रेय फिल सॉल्ट और विराट कोहली को जाता है। फिल सॉल्ट ने 36 गेंदों में 78 रन बनाए थे। वहीं, दूसरी ओर उनकी साथ दे रहे विराट कोहली ने 38 गेंदों पर 50 रन बनाए। रजत पाटीदार ने आते ही चौकों-छक्कों की बरसात शुरू कर दी। जिसकी बदौलत बेंगलुरु 240 स्कोर खड़ा कर पार्ई।
आरसीबी और एमआई के आज के मैच में 4 बल्लेबाजों ने फिफ्टी लगाई जिसमें पहला नाम है फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार, विराट कोहली, शेरफेन रदरफोर्ड। जिसके कारण मुकाबले में चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिली। दोनों पारियों में मिलाकर 29 छक्के और 36 चौके लगे। मुंबई टीम की ओर से अकेले शेरफान रदफोर्ड ने 9 छक्कों की मदद से 71 रन बनाए और कोई भी बल्लेबाज लंम्बी पारी नहीं खेल सका।
दूसरी पारी में गेंद बहुत गीली हो चुकी थी, इसलिए गेंदबाजी करना आसान नहीं था। लेकिन क्रुणाल पांड्या ने कठिन परिस्थितियों में 4 ओवर में केवल 26 रन दिए। उन्होंने अपने स्पेल के दौरान सूर्यकुमार यादव का विकेट भी लिया जो धीरे-धीरे अपनी लय पकड़ रहे थे। कहीं ना कहीं उनके स्पेल ने ही मुंबई और बेंगलुरू के बीच बड़ा अंतर पैदा किया
Created On :   13 April 2026 12:02 AM IST












