- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- राजधानी एक्सप्रेस में शैम्पू बोतल...
Mumbai News: राजधानी एक्सप्रेस में शैम्पू बोतल से कोकीन तस्करी का भंडाफोड़, 4.26 करोड़ की ड्रग्स जब्त, महिला गिरफ्तार
Mumbai News महाराष्ट्र के नागपुर में एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने चलती ट्रेन में ड्रग तस्करी के एक शातिर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला के सामान से 853 ग्राम कोकीन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत करीब 4.26 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
यह भी पढ़े -भोंदू बाबा अशोक ख़रात का अवैध साम्राज्य बेनकाब, मनी लॉन्ड्रिंग केस में 11 ठिकानों पर ईडी का छापा
डीआरआई के अनुसार, पूरी कार्रवाई एक सटीक खुफिया इनपुट पर आधारित थी। डीआरआई की नागपुर रीजनल यूनिट को सूचना मिली थी कि एक महिला यात्री ट्रेन के जरिए नशीले पदार्थ की खेप लेकर जा रही है। इसके बाद 12 अप्रैल 2026 को अधिकारियों ने हजरत निजामुद्दीन–केएसआर बेंगलुरु राजधानी एक्सप्रेस के नागपुर पहुंचते ही ऑपरेशन शुरू किया।अधिकारियों की टीम ट्रेन में चढ़ी और संदिग्ध महिला को चिन्हित कर उसे हिरासत में लिया। शुरुआती पूछताछ के बाद उसे विस्तृत जांच के लिए अजनी रेलवे स्टेशन पर उतारा गया।यहीं से इस पूरे मामले ने सनसनीखेज मोड़ लिया।
जब महिला के सामान की गहन तलाशी ली गई, तो उसके बैग में रखी दो शैम्पू की बोतलें जांच टीम को असामान्य लगीं। बोतलों का वजन सामान्य से ज्यादा था, जिससे शक और गहरा गया। अधिकारियों ने जब इन बोतलों को खोलकर अंदर का तरल पदार्थ बाहर निकाला, तो भीतर से 50 पीले रंग के सीलबंद कैप्सूल निकले। इन कैप्सूल्स को खोलने पर उनमें भरा सफेद पाउडर मिला, जिसे मौके पर मौजूद फील्ड ड्रग टेस्ट किट से जांचा गया। जांच में यह पदार्थ कोकीन निकला। कुल मिलाकर 853 ग्राम कोकीन बरामद की गई, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया। इस बरामदगी के साथ ही महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच एजेंसियों के मुताबिक, तस्करी का यह तरीका बेहद चालाकी से तैयार किया गया था। शैम्पू की बोतलों में कैप्सूल छिपाकर ले जाना सुरक्षा जांच को चकमा देने की कोशिश थी, लेकिन खुफिया सूचना और सतर्कता के चलते यह साजिश नाकाम हो गई।प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह मामला किसी बड़े अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। डीआरआई अब इस बात की तह तक जाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी, इसका असली सप्लायर कौन है और इसे किस तक पहुंचाया जाना था।
यह भी पढ़े -रजत पाटीदार बतौर कप्तान एक ही साल जीते 2 बड़े खिताब, मगर टी20 टीम में नहीं बना पा रहे जगह
Created On :   13 April 2026 7:43 PM IST













