- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- ठाणे में गणपति विसर्जन के दौरान हुआ...
भारंगी नदी हादसा: ठाणे में गणपति विसर्जन के दौरान हुआ हादसा, पांच लोग नदी में डूबे, एक की मौत

- गणपति बप्पा विसर्जन के दौरान भारंगी नदी में पांच लोग डूबे
- लापता लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- धूमधाम से भगवान गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे में गणपति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। शहापुर के आसनगांव मुंडेवाड़ी स्थित भारंगी नदी में पांच लोगों के डूब गए हैं, इनमें से दो लोगों को खोजकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। एक की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की तालाशी अभी भी जारी है। जिन दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है, उनकी पहचान रामनाथ घारे (24) और भगवान वाघ (36) के रूप में हुई हैं। वहीं, मरने वाले की व्यक्ति का नाम प्रतिक मुंढे बताया जा रहा है। इसके शव को जीवन रक्षक टीम ने खोजा है।
इस घटना में लापता लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अंधेरा काफी होने की वजह से इसमें दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर शहापुर पुलिस और जीवन रक्षक टीम तैनात है और लगातार राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।
इधर, भारी संख्य में उमड़े लोग
इसके अलावा में मुंबई में 10 दिनों तक गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया गया। वहीं, अंतिम दिन भी भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया जा रहा है। बारिश होने के बावजूद भी भक्त ढोल-ताशों के साथ गुलाल उड़ाते हुए सड़कों पर उमड़ पड़े हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर तीन बजे तक मुंबई के अगल-अलग जलाशयों में 2,100 से ज्यादा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका है। उन्होंने आगे बताया कि प्रतिमाएं धूमधाम से समुद्र तटों और अन्य जलाशयों की तरफ ले जा रहे हैं। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क की जिवाइडरों, इमारतों की छत, बालकनी, पेड़ों और खंभों पर बैठकर देख रहे थे।
बीएमसी ने दी ये जानकारी
मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक 2,198 गणेश प्रतिमाएं विसर्जन की गईं। इनके लिए पाकृतिक जलाशय और नगर निकाय द्वारा बनाए गए कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं, जहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिमाएं विसर्जित करने आ रहे हैं।
Created On :   7 Sept 2025 2:22 AM IST