- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मुंबई समेत 15 महानगरपालिकाओं में...
Mumbai News: मुंबई समेत 15 महानगरपालिकाओं में होगा महिला राज

- राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के महापौर पदों का आरक्षण घोषित
Mumbai News राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के महापौर पदों के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। गुरूवार को नगर विकास राज्यमंत्री माधुरी मिसाल की अध्यक्षता में महापौर आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। यह आरक्षण अगले ढाई वर्षों के कार्यकाल के लिए लागू रहेगा। 29 में से 15 महानगरपालिकाओं में महापौर पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
मुंबई में सामान्य वर्ग का महिला महापौर बनेगा जबकि ठाणे में अनुसूचित जाति का महिला या पुरुष महापौर बनाया जा सकेगा। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए एक मात्र महापौर पद आरक्षित हुआ है। नियमों के अनुसार अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए अलग से पद आरक्षित नहीं होता। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 3 पद आरक्षित किए गए हैं, जिनमें से 2 पद अनुसूचित जाति (महिला) के लिए हैं।
पिछड़े वर्ग (ओबीसी) के लिए कुल 8 पद आरक्षित हुए हैं, जिनमें से 4 पद पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए रखे गए हैं। शेष 17 महानगरपालिकाओं में से 9 महापौर पद सामान्य महिला वर्ग के लिए और 8 पद सामान्य (खुले) वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। मुंबई समेत पुणे, धुले, नवी मुंबई, नांदेड़, मालेगांव, मीरा-भाईंदर, नागपुर और नाशिक में सामान्य महिला नगरसेवक ही महापौर बन सकेंगी।
महापौर पदों का आरक्षण इस प्रकार है अनुसूचित जनजाति (एसटी) :
कल्याण-डोंबिवली
अनुसूचित जाति (एससी) :
ठाणे (सामान्य)
जालना (महिला)
लातूर (महिला)
पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) महिला:
जलगांव
चंद्रपुर
अहिल्यानगर
अकोला
पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) महिला एवं पुरुष :
पनवेल
इचलकरंजी
कोल्हापुर
उल्हासनगर
सामान्य महिला वर्ग:
मुंबई
पुणे
धुले
नवी मुंबई
नांदेड़-वाघाला
मालेगांव
मीरा-भाईंदर
नागपुर
नाशिक
सामान्य (खुला) वर्ग:
छत्रपति संभाजीनगर
परभणी
सांगली-मिरज-कुपवाड़
अमरावती
वसई-विरार
सोलापुर
पिंपरी-चिंचवड़
भिवंडी-निजामपुर
यह भी पढ़े -नवी मुंबई के पास बनेगी 'इनोवेशन सिटी', महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया ऐलान
Created On :   22 Jan 2026 7:36 PM IST










