- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- महाराष्ट्र में अब गुटखा के लिए...
Mumbai News: महाराष्ट्र में अब गुटखा के लिए गुजरात के तर्ज पर बनेगा कानून

- बजट अधिवेशन में पेश होगा विधेयक
- राज्य के अन्न व औषधि प्रशासन मंत्री नरहरी झिरवाल ने दी जानकारी
Mumbai News महाराष्ट्र में गुटखा व उसके जैसे प्रतिबंधित पदार्थों की अवैध बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए स्वतंत्र कानून बनाया जाएगा। इस कानून से संबंधित विधेयक को 23 फरवरी से शुरू होने वाले विधानमंडल के बजट अधिवेशन के दौरान पेश किया जाएगा।
राज्य के अन्न व औषधि प्रशासन मंत्री नरहरि झिरवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने गुजरात में लागू शराब पाबंदी कानून के तर्ज पर गुटखा पर संपूर्ण रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को झिरवाल ने गुटखा व प्रतिबंधित पदार्थों संबंधित कानून को प्रभावी रूप से लागू करने को लेकर बैठक हुई। इस मौके पर राज्य के चिकित्सा शिक्षा व औषधि द्रव्य विभाग के प्रधान सचिव धीरज कुमार, राज्य के अन्न व औषधि प्रशासन आयुक्त श्रीधर दुबे पाटील समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े -मुख्यमंत्री फडणवीस ने दावोस में की घोषणा, रायगड का पेण बनेगा तीसरी मुंबई का ग्रोथ सेंटर, एक लाख करोड़ का निवेश होगा
बता दें कि शीतकालीन अधिवेशन में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में गुटखा व प्रतिबंधित अन्नपदार्थों की अवैध बिक्री को रोकने के लिए अन्न व औषधि प्रशासन और गृह विभाग का संयुक्त दस्ता स्थापित करने और अवैध गुटखा बिक्री करने वालों के खिलाफ ‘मकोका’ के तहत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। इसके मद्देनजर झिरवाल ने गुजरात के शराब पाबंदी कानून के तर्ज पर गुटखा पाबंदी के लिए अलग से कानून करने के निर्देश दिए हैं। झिरवाल ने कहा कि राज्य में गुटखा व अन्य प्रतिबंधित पदार्थों के उत्पादन, वितरण व बिक्री पर पाबंदी है। लेकिन अवैध तरीके से व्यवसाय करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मकोका लागू करने के लिए संबंधित कानून को और सख्त बनाया जाएगा।
Created On :   22 Jan 2026 7:24 PM IST










