शिक्षक पुरस्कार 2026: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 21 को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की घोषणा, महाराष्ट्र के 3 और मध्य प्रदेश के 1 शिक्षक को मिलेगा

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 21 को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की घोषणा, महाराष्ट्र के 3 और मध्य प्रदेश के 1 शिक्षक को मिलेगा
  • उच्च शिक्षा संस्थानों और पॉलिटेक्निक के 21 उत्कृष्ट शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
  • पुरस्कार विजेताओं में महाराष्ट्र के 3 और मध्य प्रदेश के एक शिक्षक का नाम शामिल

New Delhi News. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने उच्च शिक्षा संस्थानों और पॉलिटेक्निक के 21 उत्कृष्ट शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की है। पुरस्कार विजेताओं में महाराष्ट्र के 3 और मध्य प्रदेश के एक शिक्षक का नाम शामिल है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी स्थित विज्ञान भवन में इन शिक्षकों को सम्मानित करेंगी।

शिक्षा मंत्रालय द्वारा घोषित पुरस्कार विजेताओं में महाराष्ट्र से आईआईटी (बॉम्बे) के प्रोफेसर विक्रम विशाल, सोलापुर स्थित गारमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज के शिक्षक डॉ संदीपन नारोटे और वर्धा स्थित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डॉ अमर ताकसंदे का नाम शामिल है। प्रो. विक्रम विशाल आईआईटी, बॉम्बे में अर्थ साइंस के प्रोफेसर हैं। डॉ संदीपन नारोटे इलेक्ट्रॉनिक्स इंजिनियरिंग एंड टेलीकम्यूनिकेशन के शिक्षक हैं। वहीं, डॉ अमर ताकसंदे मेडिसिन (पेडियाट्रिक्स) के शिक्षक हैं।

इसके अलावा, मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित आईआईएसआर में प्रो. सौरभ दत्ता को भी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अनुसार,इस बार पुरस्कार की खास बात यह है कि इसमें देश के आईआईटी, आईआईएसईआर, विश्वविद्यालयों, मेडिकल संस्थानों और पॉलिटेक्निक संस्थानों के शिक्षक शामिल हैं। इन शिक्षकों को उच्च संस्थानों में पढ़ाने के साथ ही शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा।

Created On :   24 Aug 2026 9:23 PM IST

Tags

Next Story