- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- खुले खाद्य तेल बिक्री को लेकर बनाई...
मंत्रिमंडल की बैठक: खुले खाद्य तेल बिक्री को लेकर बनाई जाएगी एसओपी, मंत्रियों ने एफडीए के फैसले पर जताई नाराजगी

Mumbai News. प्रदेश सरकार के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) आयुक्त तुकाराम मुंढे की ओर से खुले खाद्य तेल की बिक्री पर रोक लगाने के फैसले को लेकर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई मंत्रियों की नाराजगी सामने आई है। सोमवार को राज्य अतिथिगृह सह्याद्री में हुई मंत्रिमंडल बैठक में मंत्रियों ने खुले खाद्य तेल बिक्री करने वाले छोटे व्यापारी और ग्राहकों को परेशानी का मुद्दा उठाया। इसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एफडीए को खुले खाद्य तेल बिक्री को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने के लिए निर्देश दिए जाएंगे। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रियों को कहना है कि खुले खाद्य तेल बेचने वाले पारंपरिक व्यापारियों पर अन्याय नहीं होना चाहिए। वहीं गरीब परिवार के व्यक्ति एक साथ आधा लीटर अथवा एक लीटर तेल लेने के बजाय थोड़ा खुला खाद्य तेल खरीदते हैं। इसलिए खुले खाद्य तेल की बिक्री को लेकर बीच का रास्ता निकाला जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्य तेल की गुणवत्ता भी जरूरी है। इसके साथ ही खुले खाद्य तेल बेचने वाले व्यापारियों का पारंपरिक व्यवसाय भी संभालना आवश्यक है। इसलिए एफडीए आयुक्त को एसओपी बनाने के निर्देश दिए जाएंगे। एसओपी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा जाएगा कि खुले खाद्य तेल में किसी प्रकार की मिलावट नहीं होने पाए। इससे पहले सोलापुर समेत कई जिलों में खुला खाद्य तेल बेचने वाले व्यापारी एफडीए के खिलाफ सड़क पर उतर गए थे। बीते 20 अगस्त को एफडीए आयुक्त मुंढे ने भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई ) के नियमों के आधार पर खुले खाद्य तेल की बिक्री, जंग लगे डिब्बों में तेल भरने और तलने के तेल को बार-बार इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी थी। मुंढे ने बताया था कि घटिया किस्म के तेलों के इस्तेमाल से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। लोगों की किडनी, लीवर और हृदय खराब हो रहे हैं। लोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं।
Created On :   24 Aug 2026 10:00 PM IST
Tags
- Mumbai News
- Thane News
- Navi Mumbai News
- Mira-Bhayandar News
- Kalyan-Dombivli News
- Vasai-Virar News
- Ulhasnagar News
- Bhiwandi News
- Panvel News
- Ambernath News
- Badlapur News
- Karjat News
- Alibaug News
- Palghar News
- Dahanu News
- South Mumbai News
- Dadar News
- Bandra News
- Andheri News
- Borivali News
- Malad News
- Goregaon News
- Kandivali News
- Kurla News
- Ghatkopar News
- Mulund News
- Chembur News
- Powai News
- Colaba News
- Byculla News
- Parel News
- Worli News
- Lower Parel News
- Santacruz News
- Vile Parle News
- Jogeshwari News
- Bhandup News
- Vikhroli









