हुए सक्रिय: बीमारी के बाद फिर सक्रिय हुए शरद पवार, सातारा दौरे पर पहुंचे, राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा तेज

बीमारी के बाद फिर सक्रिय हुए शरद पवार, सातारा दौरे पर पहुंचे, राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा तेज
  • शरद पवार बीमारी से उबरने के बाद एक बार फिर सक्रिय राजनीति में लौट रहे हैं
  • राज्यसभा सांसद पद की शपथ लेने के बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था

Mumbai News. राकांपा (शरद) अध्यक्ष शरद पवार बीमारी से उबरने के बाद एक बार फिर सक्रिय राजनीति में लौट रहे हैं। राज्यसभा सांसद पद की शपथ लेने के बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं बारामती विधानसभा उपचुनाव के मतदान से पहले खुद शरद पवार ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि स्वास्थ्य कारणों से वह मतदान के लिए बारामती नहीं पहुंच पाएंगे। अब अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटने के बाद शरद पवार ने फिर से सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का फैसला किया है। बीमारी के बाद उनका पहला दौरा सातारा का होने जा रहा है। खास बात यह है कि यह दौरा दिवंगत नेता यशवंतराव चव्हाण की कर्मभूमि सातारा से शुरू हुआ है। जिससे राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा तेज हो गई है।

दरअसल, रयत शिक्षण संस्था के संस्थापक पद्मभूषण कर्मवीर भाऊराव पाटील की 67वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सातारा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में शरद पवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक पवार शुक्रवार शाम सातारा पहुंचे। वह शनिवार सुबह साढ़े कर्मवीर भाऊराव पाटील की समाधि के दर्शन करेंगे। उनके हाथों विभिन्न उत्कृष्ट रयत सेवकों का सम्मान किया जाएगा। हालांकि इन सभी कार्यक्रमों से ज्यादा चर्चा इस बात की है कि लंबे समय बाद सार्वजनिक मंच से शरद पवार क्या संदेश देंगे।

Created On :   8 May 2026 8:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story