- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- लोढ़ा ने कहा - आज भी खबरों की खबर...
प्रिंट जिंदा है: लोढ़ा ने कहा - आज भी खबरों की खबर अखबार से ही मिलती है, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह को तरुण कला संगम पुरस्कार

Mumbai News. पत्रकारिता का मूल मंत्र तारीफ के साथ आलोचना करना भी है। तकनीक की दुनिया में भी प्रिंट जिंदा है। खबरों की खबर आज भी अखबारों से ही मिलती है। यह बात राज्य के कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कही। वे महानगर की सामाजिक संस्था तरुण कला संगम द्वारा आयोजित हिंदी पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के पत्रकारिता पुरस्कार प्रदान समारोह को संबोधित कर रहे थे। चर्चगेट में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, संस्था के अध्यक्ष चित्रसेन सिंह और महासचिव दीपक सिंह के हाथों राजकुमार सिंह को बतौर सम्मान एक लाख रुपए, स्मृति चिन्ह और शाल श्रीफल प्रदान किया गया।
हिंदी को लेकर विवाद एक पार्टी का एजेंडा मंत्री लोढ़ा ने कहा कि हिंदी को लेकर विवाद एक पार्टी का राजनीतिक एजेंडा है। मराठी सबको सीखनी चाहिए पर किसी को अपनी मातृ भाषा में बात करने से रोकना भी गलत है। इस शहर में सब मिलजुल कर रहते हैं। हम सब मिलकर मुंबई को विकसित करेंगे।
पत्रकारों से पता चलता है हमारे काम का असर: महाराष्ट्र सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग अतिरिक्त मुख्य सचिव बी राधा ने कहा मैं दक्षिण भारतीय हूं पर दिल्ली में पढ़ाई करने की वजह से हिंदी से मेरा भी नाता रहा है। उन्होंने कहा कि हम अधिकारियों को पत्रकारों से पता चलता है कि हमारे काम का लोगो के जीवन पर क्या असर हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक श्रीकांत भारती ने कहा कि मै भी नागपुर में पत्रकार रहा हूं। उन्होंने केरल विधानसभा चुनाव के दौरान का अपना एक संस्मरण सुनते हुए कहा कि वहां मेरी मुलाकात एक वरिष्ठ पत्रकार से हुई तो उन्होंने कहा कि अब थ्री पी (पत्रकार, पुलिस और पॉलिटिशियन) की भूमिका में बदलाव आ चुका है। उन्होंने कहा कि राजनीति में यह बात मै महसूस कर रहा हूं कि संवेदनशीलता कम हो रही है।
संस्था के अध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने 47 सालों से मैं इस तरह का कार्यक्रम कर रहा हु और इस कार्य में हिंदी पत्रकारिता जगत का हमेशा साथ मिला। समारोह को विधायक संजय उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र द्विवेदी, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, महासचिव विजय सिंह कौशिक, मंत्रालय पत्रकार संघ के कोषाध्यक्ष विनोद यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिवपूजन पांडेय ने किया।
Created On :   8 May 2026 8:39 PM IST
Tags
- Mumbai News
- Thane News
- Navi Mumbai News
- Mira-Bhayandar News
- Kalyan-Dombivli News
- Vasai-Virar News
- Ulhasnagar News
- Bhiwandi News
- Panvel News
- Ambernath News
- Badlapur News
- Karjat News
- Alibaug News
- Palghar News
- Dahanu News
- South Mumbai News
- Dadar News
- Bandra News
- Andheri News
- Borivali News
- Malad News
- Goregaon News
- Kandivali News
- Kurla News
- Ghatkopar News
- Mulund News
- Chembur News
- Powai News
- Colaba News
- Byculla News
- Parel News
- Worli News
- Lower Parel News
- Santacruz News
- Vile Parle News
- Jogeshwari News
- Bhandup News
- Vikhroli








