बॉम्बे हाई कोर्ट: अंबानी और पत्रकार गोस्वामी के बीच चैनल की आपत्तिजनक रिपोर्टिंग पर सौहार्दपूर्ण समझौते की जताई उम्मीद

अंबानी और पत्रकार गोस्वामी के बीच चैनल की आपत्तिजनक रिपोर्टिंग पर सौहार्दपूर्ण समझौते की जताई उम्मीद
  • उद्योगपति अनिल अंबानी और पत्रकार अर्णब गोस्वामी के बीच चैनल की ‘आपत्तिजनक रिपोर्टिंग'
  • बॉम्बे हाई कोर्ट ने मामले को लेकर सौहार्दपूर्ण समझौते की जताई उम्मीद

Mumbai News. बॉम्बे हाई कोर्ट ने उद्योगपति अनिल अंबानी और पत्रकार अर्णब गोस्वामी के बीच चैनल की ‘आपत्तिजनक रिपोर्टिंग' को लेकर सौहार्दपूर्ण समझौता की उम्मीद जताई। अदालत ने कहा कि वह (गोस्वामी) अंबानी द्वारा बताए गए कथित आपत्तिजनक कंटेंट पर विचार करे। न्यायमूर्ति आरिफ डॉक्टर की पीठ ने अनिल अंबानी की याचिका पर कहा कि इस मुद्दे को अब खत्म किया जाना चाहिए, जिस पर गोस्वामी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने सहमति जताई। जेठमलानी ने कहा कि वादी (अंबानी) ने प्रतिवादी (गोस्वामी) को कुछ कथित आपत्तिजनक सामग्री परसों ही सौंपी थी।

पिछले महीने पीठ ने कहा था कि वे (गोस्वामी) अंबानी और रिलायंस ग्रुप की कंपनियों से जुड़ी जांच की रिपोर्टिंग करते समय अपमानजनक विशेषणों का इस्तेमाल करने से बचें। पीठ ने इससे पहले अंबानी से चैनल की रिपोर्टिंग में मौजूद आपत्तिजनक कंटेंट की एक उचित सूची देने को कहा था, जिससे कोई समझौता हो सके।

Created On :   8 May 2026 9:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story