महानगरपालिका चुनाव: फर्जी जाति प्रमाणपत्र से शिवसेना शिंदे नगरसेवक विक्की दर्शन सिंह लबाना का पद तत्काल प्रभाव से रद्द

फर्जी जाति प्रमाणपत्र से शिवसेना शिंदे नगरसेवक विक्की दर्शन सिंह लबाना का पद तत्काल प्रभाव से रद्द
  • महानगरपालिका चुनाव में पैनल क्रमांक 6 से शिवसेना (शिंदे) के नगरसेवक विक्की
  • दर्शन सिंह लबाना का पद तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया

Ulhasnagar News. महानगरपालिका चुनाव में पैनल क्रमांक 6 से शिवसेना (शिंदे) के नगरसेवक विक्की दर्शन सिंह लबाना का पद तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। जिला जाति प्रमाणपत्र प्रमाणन समिति, नाशिक से उनके जाति प्रमाणपत्र को अवैध घोषित किए जाने के बाद उल्हासनगर महानगरपालिका प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। महानगरपालिका चुनाव विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सहायक जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी जाति प्रमाणपत्र की जांच जिला जाति प्रमाणपत्र प्रमाणन समिति, नाशिक ने की थी। जांच के दौरान प्रमाणपत्र को अमान्य घोषित कर दिया गया। इसके बाद महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत उल्हासनगर महानगरपालिका आयुक्त ने मुंबई प्रांतीय महानगरपालिका अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत विक्की लबाना को नगरसेवक पद के लिए अपात्र घोषित कर दिया। आदेश जारी होते ही उनका पद समाप्त माना गया है। विपक्षी दलों ने इस मामले को गंभीर बताया है। जबकि शिवसेना (शिंदे) की ओर से फिलहाल आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Created On :   22 May 2026 9:58 PM IST

Tags

Next Story