- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- एसआईआर के लिए आधार कार्ड भी जमा करा...
जरूरी खबर: एसआईआर के लिए आधार कार्ड भी जमा करा सकेंगे मतदाता, प्रदेश में 72.04 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी

Mumbai News. महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एस चोकलिंगम ने स्पष्ट किया है कि मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड को भी जमा करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुसार आधार कार्ड केवल पहचान पत्र के रूप में मान्य होगा, नागरिकता के प्रमाण के रूप में नहीं। शुक्रवार को मंत्रालय में पत्रकारों से बातचीत में चोकलिंगम ने कहा कि प्रदेश में कुल 9 करोड़ 86 लाख 44 हजार 413 मतदाता हैं। जिसमें से 72.04 प्रतिशत मतदाताओं की एसआईआर के लिए मैपिंग का काम पूरा हो चुका है। यानी इन मतदाताओं की साल 2002 के मतदाता सूची के नाम से मिलान हो चुका है। चोकलिंगम ने कहा कि बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) 30 जून से 29 जुलाई के बीच मतदाताओं के घर-घर जाकर एसआईआर का गणना प्रपत्र फार्म भरवाएंगे। राज्य में जिन मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी होगी। उन्हें कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं है। मगर, जिन मतदाताओं का नाम साल 2002 के मतदाता सूची में नहीं है। ऐसे मतदाताओं को विभिन्न 11 प्रकार के दस्तावेज में से कोई एक कागज जमा करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि एसआईआर के लिए दस्तावेज के रूप में मतदाताओं से आधार कार्ड भी स्वीकार किए जाएंगे। लेकिन मतदाताओं को आधार कार्ड देना अनिवार्य नहीं बल्कि वैकल्पिक होगा। चोकलिंगम ने दावा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में एसआईआर पूरी तरह से पारदर्शी होगा। किसी भी पात्र मतदाताओं का नाम सूची से डिलीट नहीं किया जाएगा। जिन मतदाताओं के पास कोई भी दस्तावेज नहीं होगा, उनके लिए अलग से विशेष मामले के तहत विचार किया जाएगा। चोकलिंगम ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से एसआईआर के लिए राज्य में 1 लाख 253 बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) नियुक्त किए जाएंगे। जबकि वहीं सभी राजनीतिक पार्टियों दलों ने कुल मिलाकर अभी तक 1 लाख 13 हजार 558 बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) नियुक्ति किए हैं। पार्टियों से प्रत्येक बूथ पर अपने-अपने बीएलए नियुक्त करने का आग्रह किया गया है। पारदर्शिता बरतने के लिए सभी बीएलए को प्रारूप मतदाता सूची उपलब्ध कराई जाएगी।
यह भी पढ़े -रूसी फेडरेशन के कॉन्सुल जनरल फेटिसोव की गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ बैठक
तीन बार घर जाएंगे बीएलओ
चोकलिंगम ने कहा कि बीएलओ मतदाता के घर अधिकतम तीन बार जाएंगे। इसके बावजूद कोई मतदाता एसआईआर फार्म नहीं भर पाएंगे तो प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद 5 अगस्त से 4 सिंतबर के बीच घोषणापत्र के साथ नाम पंजीयन के लिए फार्म नंबर छह भर सकेंगे।
एसआईआर के लिए अवधि बढ़ाने का प्रयास
चोकलिंगम ने कहा कि बीते दिनों विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी के प्रतिनिधिमंडल ने एसआईआर के लिए अवधि बढ़ाने की मांग की थी। इसके मद्देनजर आवश्यकता अनुसार एसआईआर के लिए समय बढ़ाने की मांग केंद्रीय चुनाव आयोग के पास की जाएगी। चोकलिंगम ने कहा कि जिन मतदाताओं ने आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किया होगा। ऐसे मतदाताओं का नाम डिलीट करने से पहले सूची प्रारूप मतदाता सूची तैयार होने से पहले बीएलए को दिए जाएंगे।
Created On :   22 May 2026 10:15 PM IST
Tags
- Mumbai News
- Thane News
- Navi Mumbai News
- Mira-Bhayandar News
- Kalyan-Dombivli News
- Vasai-Virar News
- Ulhasnagar News
- Bhiwandi News
- Panvel News
- Ambernath News
- Badlapur News
- Karjat News
- Alibaug News
- Palghar News
- Dahanu News
- South Mumbai News
- Dadar News
- Bandra News
- Andheri News
- Borivali News
- Malad News
- Goregaon News
- Kandivali News
- Kurla News
- Ghatkopar News
- Mulund News
- Chembur News
- Powai News
- Colaba News
- Byculla News
- Parel News
- Worli News
- Lower Parel News
- Santacruz News
- Vile Parle News
- Jogeshwari News
- Bhandup News
- Vikhroli






