उल्हासनगर: दोहरे हत्याकांड में दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई के लिए हिल लाइन पुलिस स्टेशन को सौंपा

दोहरे हत्याकांड में दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई के लिए हिल लाइन पुलिस स्टेशन को सौंपा
  • कानूनी कार्रवाई के लिए हिल लाइन पुलिस स्टेशन को सौंपा
  • दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Ulhasnagar News. ठाणे जिले के उल्हासनगर की हिल लाइन पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गुरुवार रात हुई फायरिंग और दोहरे हत्याकांड मामले में क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उल्हासनगर क्राइम ब्रांच ने इस मामले में खुफिया जानकारी मिलने के बाद शेलू और वांगणी इलाके के बीच जाल बिछाया था। जहां से आरोपी शेखर तुकाराम बिराजदार (25) और अजय राव (23) को पकड़ा। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हिल लाइन पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं। मुख्य आरोपी शेखर तुकाराम बिराजदार के खिलाफ अंबरनाथ के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज है और वह फिलहाल जमानत पर बाहर था। इसके अलावा हिल लाइन पुलिस स्टेशन में बिराजदार और राव के खिलाफ दंगा करने का मामला भी दर्ज है।

Created On :   22 May 2026 10:03 PM IST

Tags

Next Story