- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- हर घर तिरंगा अभियान को लेकर...
आयोजन: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर महाराष्ट्र सदन क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा रैली

New Delhi News. राष्ट्रीय राजधानी स्थित महाराष्ट्र सदन में उत्साहपूर्वक 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की गई। इस मौके पर महाराष्ट्र सदन और उसके आसपास के इलाके में तिरंगा रैली निकाली गई। इस अवसर पर महाराष्ट्र की स्थानिक आयुक्त व सचिव डॉ श्वेता सिंघल, सह-स्थानिक आयुक्त नितिन शेंडे, महाराष्ट्र परिचय केंद्र के निदेशक हेमराज बागुल समेत राज्य सरकार के कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत के बाद महाराष्ट्र सदन इलाके में एक तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली में अधिकारी-कर्मचारियों सहित उपस्थित नागरिकों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया। इस समय महाराष्ट्र सदन का परिसर देशभक्ति के आविष्कार को दर्शाने वाले नारों से भर गया। 'हर घर तिरंगा' अभियान के माध्यम से नागरिकों से आग्रह किया गया कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश का स्वतंत्रता दिवस उत्साह पूर्वक मनाएं, साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करें।
Created On :   13 Aug 2026 10:26 PM IST










