- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- जल उठी कार - आरटीओ के ड्राइवर का...
बाल बाल बचे सवार: जल उठी कार - आरटीओ के ड्राइवर का परिवार और रिश्तेदार नागपुुर आ रहे थे वापस

डिजिटल डेस्क, नागपुर/ यवतमाल । नागपुर आरटीओ कार्यालय में कार्यरत ड्राइवर कार से परिवार व रिश्तेदार के साथ नागपुर लौट रहा था। इस दौरान अचानक कार में आग लग गई। हालांकि कार में सवार सभी लोग बाल- बाल बच गए। घटना कलंब-नागपुर मार्ग पर स्थित कामठवाडा परिसर में स्थित चिंतामणि ढाबे के पास शनिवार की सुबह करीब 11.30 बजे हुई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नागपुर स्थित सुखनगर सोसाइटी निवासी अमोल राठोड (53) नागपुर आरटीओ कार्यालय में ड्राइवर है। शनिवार सुबह अमोल पत्नी और अन्य रिश्तेदार के साथ कार (क्रमांक एमएच 32 वाय 1335) से यवतमाल के बोरी अरब से हाेते हुए नागपुर की ओर आ रहा था।
कलंब के कामठवाड़ा के पास कार का हार्न डायरेक्ट हो गया। कार रोककर अमोल जांच कर ही रहा था कि बैटरी की जगह से धुआं निकलने लगा। यह देखकर उसने कार में बैठे लोगों को सामान सहित बाहर निकाल लिया। कुछ ही देर में कार धूं-धूं कर जल गई।
सूचना मिलते ही कलंब पुलिस ने दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल वाहन ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
Created On :   24 March 2024 3:26 PM IST














