- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- उधारी मांगने गया था, विवाद देखने...
वारदात: उधारी मांगने गया था, विवाद देखने रुकना पड़ा भारी, गलतफहमी में तलवार से हुआ जानलेवा हमला - दो गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर. गलतफहमी किस कदर भारी पड़ सकती है, इसका एक मामला सक्करदरा थाना क्षेत्र में सामने आया है। दोस्त से उधारी के पैसे मांगने जा रहा एक व्यक्ति रास्ते में कुछ लोगों को विवाद करते देख वहां रुक गया। उसे क्या पता था कि महज कुछ देर वहां खड़ा रहना उसकी जान पर बन आएगा। विवाद कर रहे दो लोगों ने उसे अपने विरोधियों का साथी समझ लिया और तलवार से जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में मोहम्मद शाकीर मोहम्मद इकबाल (35) घायल हो गया। आरोपियों ने उसकी गर्दन पर तलवार से वार करने की कोशिश की। शाकीर ने हाथ आगे कर वार रोक लिया, जिससे उसके अंगूठे में चोट आई। दूसरे वार के समय वह झुक गया और उसकी जान बच गई। घटना के बाद सक्करदरा पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
यह भी पढ़े -गौराई विसर्जन की खुशियां मातम में बदलीं, तालाब में डूबे दो मासूमों की मौत, थे कबड्डी खिलाड़ी
दोस्त से उधारी मांगने निकला था
पुलिस के अनुसार शाकीर ने अपने मित्र शेख सोहेल (35), निवासी सिंधीबन कॉलोनी, को कुछ रुपए उधार दिए थे। सोमवार को वह अपने पैसे वापस मांगने के लिए सोहेल के घर की ओर जा रहा था। सोहेल के घर के पास पहुंचने पर उसने देखा कि कुछ लोगों के बीच विवाद चल रहा है।
शाकीर किसी पक्ष में शामिल नहीं हुआ। वह केवल विवाद देखने के लिए वहां रुक गया। लेकिन इसी बात को लेकर सैय्यद खानु उर्फ पटेल (43) और सैय्यद सरदार उर्फ युनूस सैय्यद खलील (39), दोनों निवासी सिंधीबन कॉलोनी, को गलतफहमी हो गई।
गर्दन पर किया तलवार से वार
आरोपियों को लगा कि जिन लोगों से उनका विवाद चल रहा है, उन्हीं से झगड़ा और मारपीट करने के लिए शाकीर को वहां भेजा गया है। इसी गलतफहमी में दोनों ने शाकीर से उलझना शुरू कर दिया।
गहमा-गहमी के बीच एक आरोपी ने शाकीर को पकड़ लिया, जबकि दूसरा घर से तलवार लेकर आया। उसने शाकीर की गर्दन पर वार करने की कोशिश की। खतरा भांपते हुए शाकीर ने हाथ आगे कर तलवार रोकने का प्रयास किया। तलवार उसके अंगूठे पर लगी और वह घायल हो गया।
यह भी पढ़े -मेयो में बीपी की टेल्मिसार्टन दवा पर रोक, सरकारी जांच में ‘नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी’ निकला बैच; पूरा स्टॉक वापस मंगाया
आरोपी ने दोबारा तलवार चलाई तो शाकीर झुक गया और वार से बच गया। इसी दौरान उसका दोस्त सोहेल मौके पर पहुंचा और आरोपियों को बताया कि शाकीर विवाद करने नहीं, बल्कि उससे उधारी के पैसे मांगने आया था।
इसके बावजूद आरोपियों ने शाकीर और सोहेल को जान से मारने की धमकी दी। घटना की शिकायत के बाद सक्करदरा पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से पीसीआर में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Created On :   15 Sept 2026 9:07 PM IST
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ









