Nagpur News: इस्तांबुल से इंडोनेशिया जा रही एयर एम्बुलेंस नागपुर में उतरी, ईंधन भरने के बाद गंतव्य के लिए रवाना

इस्तांबुल से इंडोनेशिया जा रही एयर एम्बुलेंस नागपुर में उतरी, ईंधन भरने के बाद गंतव्य के लिए रवाना
गंभीर मरीज को लेकर जा रहा विमान रात 8:45 बजे पहुंचा

Nagpur News इस्तांबुल से इंडोनेशिया जा रही एक अंतरराष्ट्रीय मेडिकल उड़ान के लिए नागपुर एयरपोर्ट रविवार रात जरूरी पड़ाव बना। गंभीर मरीज को लेकर जा रही रेड एविएशन की एयर एम्बुलेंस ने यहां रिफ्यूलिंग कराई। करीब 8:45 बजे नागपुर पहुंचा विमान ईंधन भरने के बाद इंडोनेशिया के लिए रवाना हो गया।

विमान में मरीज के अलावा डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और तकनीकी कर्मचारियों सहित कुल छह लोग सवार थे। लंबी दूरी की उड़ान के बीच रिफ्यूलिंग के लिए विमान को नागपुर में उतारा गया। एयरपोर्ट पर जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ईंधन भरा गया। इस दौरान मेडिकल टीम मरीज की लगातार निगरानी करती रही।

रिफ्यूलिंग पूरी होने के बाद विमान को आगे की उड़ान के लिए रवाना किया गया। एयरपोर्ट पर पूरी प्रक्रिया के दौरान मरीज की मेडिकल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए टीम मौजूद रही।

अंतरराष्ट्रीय मेडिकल उड़ानों में नागपुर का इस्तेमाल : नागपुर एयरपोर्ट का उपयोग अंतरराष्ट्रीय एयर एम्बुलेंस और चार्टर विमानों द्वारा रिफ्यूलिंग स्टॉप के रूप में किया जाता रहा है। लंबी दूरी की उड़ानों के बीच ईंधन भरने के लिए विमान यहां उतरते हैं और प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे रवाना होते हैं। रविवार की उड़ान भी इसी तरह नागपुर में रुकने के बाद इंडोनेशिया के लिए रवाना हुई।


Created On :   15 Sept 2026 1:53 PM IST

Tags

Next Story