- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मनपा पदाधिकारियों और नगरसेवकों को...
Nagpur News: मनपा पदाधिकारियों और नगरसेवकों को देने होंगे निर्माण कार्य के दस्तावेज, मिला है 7 दिन का वक्त

Nagpur News. महानगरपालिका आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों तथा नगरसेवकों को सूचना पत्र भेजकर 7 दिन में संपूर्ण परिवार सदस्यों के निर्माणकार्यों के दस्तावेज मांगे हैं। एड. सुहास बीडकर की नोटिस पर मनपा प्रशासन ने यह कदम उठाया है। महापौर समेत सभी 151 सदस्यों को सूचना पत्र भेजे जाने की जानकारी एड. बीडकर ने पत्र-परिषद में दी। एड. बीडकर ने राज्य निर्वाचन आयोग के 17 दिसंबर 2025 के आदेश में मुद्दा क्रमांक 16.5 का हवाला देकर जनप्रतिनिधि द्वारा चुनाव घोषणा-पत्र में दर्शाए गए निर्माणकार्य के दस्तावेजों की पड़ताल कर सत्यता परखने की मांग की है।
राज्य निर्वाचन आयोग के संशोधित आदेश में जनप्रतिनिधि को चुनाव घोषणा-पत्र में स्वयं, पति/पत्नी अथवा परिवार सदस्यों के अनधिकृत निर्माणकार्य सिद्ध होने पर नगरसेवक पद के लिए अपात्र ठहराने का नियम है। निर्वाचित होने पर पांच साल तक घोषणा-पत्र में दी गई जानकारी की सत्यता जानने का नागरिकों को पूरा अधिकार है।
Created On :   3 May 2026 6:55 PM IST











