Nagpur News: नागपुर के साइबर थाने के इंचार्ज सहित 9 कर्मचारी निलंबित

नागपुर के साइबर थाने के इंचार्ज सहित 9 कर्मचारी निलंबित
धोखाधड़ी के मामले में हुई कार्रवाई

Nagpur News स्थानीय साइबर थाने के थानाधिकारी सहित नौ लोगों को निलंबित िकया गया है। पुलिस आयुक्त के सख्त कदम से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। निलंबित अधिकारी व कर्मचारियों में साइबर थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बलिराम सुतार, सहायक निरीक्षक योगेश घारे, विजय राणे और तथा कर्मचारियों में प्रफुल्ल ठाकरे, सतीश वाघ, श्रीकांत गोनेकर, सुशील चांगोले, अजय पवार और सौरभ हिवरकर शामिल हैं।

जांच में दोषी पाए गए : दरअसल, ऑनलाइन सट्टा कारोबार से जुड़े बुकी ने साइबर थाने में आर्थिक धाेखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया था। मामला विचाराधीन होने के बावजूद आनन-फानन में इसे दर्ज िकया गया था। मामले में उगाही करने का भी आरोप है। गत दिनों थाने में ही अधिकारी विजय राणे और कर्मचारी प्रफुल्ल के बीच हुए विवाद की जड़ भी इसे ही माना जा रहा है। इसकी गंभीरता से पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र सिंगल ने मामले की विस्तृत जांच पड़ताल करने की जिम्मेदारी उपायुक्त नित्यानंद झा को सौंपी थी। मामले से जुड़े अधिकारी व कर्मचारियों के बयान दर्ज िकए गए। अधिकारियों व कर्मचारियों को दोषी पाया गया। इसके बाद जांच िरपोर्ट पुलिस आयुक्त को सौंपी गई। उन्होंने सख्त कदम उठाते हुए उक्त लोगों को निलंबित िकया।

अवकाश पर थे अधिकारी : लंबे समय से साइबर थाने में अंदरूनी कलह जारी है। इस मामले में अधिकारी व कर्मचारियों के बीच ‘तेरी भी चुप और मेरी भी चुप’ का खेल चल रहा था, लेकिन गत दिनों थाने में हुई मारपीट के मामले से कलह बाहर अाया और बात अधिकारियों तक पहुंची। उसके पहले ही थानाधिकारी को संभवत: कार्रवाई का अंदेशा हो गया था, जिससे लंबे समय से वह छुट्टी पर चल रहे थे।

Created On :   5 May 2026 12:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story