ब्यौरा: चुनावी खर्च में दिखा अंतर, गडकरी, ठाकरे, बर्वे से अब तक नहीं मिला जवाब

चुनावी खर्च में दिखा अंतर, गडकरी, ठाकरे, बर्वे से अब तक नहीं मिला जवाब
  • 10 अप्रैल को चुनावी खर्च का ब्योरा पेश करने की संभावना
  • 5, 10 व 16 अप्रैल चुनाव खर्च का लेखा पेश करने की तारीख तय
  • जिला निर्वाचन कार्यालय ने 9 प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर से भाजपा प्रत्याशी नितीन गडकरी व कांग्रेस प्रत्याशी विकास ठाकरे आैर रामटेक से कांग्रेस प्रत्याशी श्याम बर्वे के चुनावी खर्च में अंतर आने के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय ने तीनों उम्मीदवारों को नोटिस जारी कर 48 घंटे में जवाब देने को कहा था। सोमवार शाम तक तीनों प्रत्याशियों की तरफ से चुनाव खर्च निरीक्षक को जवाब नहीं मिल सका था। 10 अप्रैल को चुनावी खर्च का ब्योरा पेश करने की संभावना है।

जानें...किसका कितना है खर्च

-भाजपा प्रत्याशी नितीन गडकरी ने 4 लाख 75 हजार का चुनावी खर्च का ब्योरा दिया, जबकि प्रशासन का मानना है कि 18 लाख 38 हजार रुपए खर्च हुआ है। चुनावी खर्च में 13 लाख 63 हजार की कमी दिखाई दे रही है।

-कांग्रेस प्रत्याशी विकास ठाकरे ने 8 लाख 46 हजार रुपए खर्च करने का ब्योरा दिया है, जबकि प्रशासन का मानना है कि 17 लाख 38 हजार रुपए खर्च हुए हैं। खर्च में 2 लाख 95 हजार का अंतर आ रहा है।

-रामटेक से कांग्रेस प्रत्याशी श्याम बर्वे ने 1 लाख 97 हजार रुपए खर्च होने का ब्यौरा दिया, जबकि प्रशासन ने 4 लाख 92 हजार खर्च होने का विवरण दिया है। खर्च में 2 लाख 95 हजार का अंतर आ रहा है।

कल तक जवाब संभव : जिला निर्वाचन कार्यालय ने तीनों प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर सोमवार तक जवाब देने को कहा था। सोमवार शाम तक चुनाव खर्च निरीक्षक को जवाब प्राप्त नहीं हो सका था। चुनाव खर्च निरीक्षक ने 5, 10 व 16 अप्रैल चुनाव खर्च का लेखा पेश करने की तारीख तय की है। 10 अप्रैल को प्रत्याशी नोटिस का जवाब दे सकते हैं।

पारवे ने ज्यादा बताया खर्च : रामटेक से शिव सेना (शिंदे) प्रत्याशी राजू पारवे ने 5 लाख 92 हजार खर्च होने का लेखा-जोखा दिया है, जबकि प्रशासन ने जो हिसाब निकाला उसके मुताबिक 4 लाख 63 हजार खर्च हुए हैं। प्रशासन ने जो खर्च तय किया, उससे 1 लाख 29 हजार अधिक खर्च होने का ब्योरा श्री पारवे ने पेश किया है। प्रत्याशी अक्सर कम पैसा खर्च होने का ब्योरा देते है, लेकिन यहां ठीक उलट हुआ है। इस बारे में 10 अप्रैल को खर्च के ब्योरे का मिलान किया जाएगा।

9 ने नहीं दिया हिसाब : नागपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से 2 आैर रामटेक लोक सभा से 7 इस तरह कुल 9 प्रत्याशियों ने चुनाव खर्च निरीक्षक को चुनावी खर्च का ब्योरा नहीं दिया है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने इन 9 प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जिन प्रत्याशियों ने ब्यौरा पेश नहीं किया, उनमें एड. उल्हास दुपारे, सुनील वानखेडे (दोनों नागपुर से) आैर कार्तिक डोके, एड. उल्हास दुपारे, सुरेश लारोकर, गोवर्धन सोमदेवे, प्रेमकुमार गजभारे, संजय बोरकर, सुनील सालवे (सभी रामटेक से) शामिल हैं।

Created On :   9 April 2024 7:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story